रीवा

MP Loksabha 2024 News: इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष, बोले- राम विरोधियों को मजा चखाएंगे

रीवा लोकसभा चुनाव में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा…। कांग्रेस सरकारों की कमियां गिनाई…।

रीवाApr 23, 2024 / 03:58 pm

Manish Gite

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को टीकमगढ़ के बाद अब रीवा में थे। वे एसएएफ मैदान पर आयोजित रीवा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव सभा में शामिल हुए। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा की यह सभा रीवा लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के समर्थन में थी। जेपी नड्डा रीवा के बाद ही सतना लोकसभा चुनाव में भी सभा करेंगे। गौरतलब है कि 26 अप्रेल को लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है और बुधवार को यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा।

Live Updates

3.45 pm
विपक्ष पर राम विरोधी होने का आरोप

राम विरोधी होने का भी आरोप लगाया। इन्होंने राम को काल्पनिक बताया था। राम का कोई साइंटिफिक आधार नहीं है, कोई ऐतिहासिक आधार नहीं है। इनको राम लला के मंदिर का निमंत्रण दिया था, लेकिन यह लोग नहीं आए थे। इन लोगों ने कहा था सनातन मलेरिया डेंगू और एचआईवी जैसा है। हम सब सनातन विरोधियों को मजा चखाएंगे।

3.42 pm

मोदीजी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, ये कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ

नड्डा ने इंडी एलाइंस पर हमला बोला। सब परिवार में ही लगे हुए हैं। परिवार की ही पार्टियां हैं। लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा, नई बहन भी आ गई हैं। ममता को भी बुआ को भी भतीजा पसंद आता है। चंद्रशेखर की पार्टी, वीआरएस, केसीआर, केटीआर, दामाद, भतीजा, सब परिवार की पार्टी है। उदयनिधी-करुणानिधी, शरद पवार, सुप्रिया सूले परिवार की पार्टी। कांग्रेस में भी सभी को राहुल और प्रियंका ही दिखती है।

3.27 PM
पहले इलाज के लिए आधे पैसे आते थे

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के बारे में नड्डा ने कहा कि सभी लोग 10 साल पहले केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखते थे, इलाज के लिए किसी को जरूरत होती थी तो चिट्ठी लिखते थे सहायता के लिए। मुख्यमंत्री को किडनी के आपरेशन के लिए तीन लाख की जरूरत है, लेकिन तीन लाख की मांग पर डेढ़ लाख मिलता था। आज आयुष्मान भारत योजना में भारत की 40 प्रतिशत गरीब जनता जो अपने काम से जाने जाते हैं, उनका चयन हुआ है। ट्रक ड्राइवर, आटो वाला, कटिंग करने वाला, होटल में काम करने वाला, बर्तन धोने वाला, कूड़े दान से कचरा इकट्ठा करने वाले जैसे लोगों के लिए पांच लाख रुपए तक का इलाज आयुष्मान योजना में कर दिया है।
3.26 PM

किन्नर समाज को भी पांच लाख तक का इलाज
70 साल से ऊपर और किन्नर समाज के व्यक्ति को पांच लाख रुपए तक का हेल्थ कवर दिया जाएगा। यह बदलता भारत है। लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ। इस योजना ने महिलाओं को ताकत दी है। आज 13 लाख से अधिक बहनें उच्च शिक्षा ले रहे हैं।
3.25 PM

अगले कार्यकाल में 3 करोड़ आवास बनाए जाएंगे

जेपी नड्डा ने घोषणा की कि जब अगली सरकार मोदीजी की बनेगी तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ घर बनाकर दिए जाएंगे। आज मोदीजी ने 11 करोड़ लोगों को हर घर नल हर घर जल से जोड़ा है। स्वच्छता अभियान की बात करते हुए नड्डा ने कहा कि महिलाएं दैनिक नित्यकर्म के लिए सूर्योदय के पहले या सूर्यास्त के बाद जाती थी। खुले में जाना पड़ता था। कैसा देश है जहां 12 करोड़ महिलाएं, बच्चे और परिवार खुले में शौच करने जाते थे। आज पीएम मोदीजी के नेतृत्व में महिलाओं को इज्जत से जीने का अधिकार दिया। किसानों के लिए किसी ने काम किया तो वो मोदीजी ने किया। किसान सम्मान निधी दी, साथ में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भी दिया जाता है। 84 लाख किसान है मध्यप्रदेश में जिन्हें यह सुविधा मिल रही है।
3.28 PM
भाजपा की सरकार ने गरीबों को ताकत दी
कांग्रेस पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि कभी कांग्रेस ने अपने किसी नेता का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत नहीं किया। कई बरसों पहले कांग्रेस के नेता आते थे, और कहते थे कि यहां से सड़क निकलेगी, यहां चूना डाल देते थे। सभी खुश हो जाते थे। चुनाव समाप्त होता था बारिश आती थी, चूने को चूना लग जाता था। और हमें पांच सालों के लिए चूना लग जाता था। हमारा नेता आता था और कहता था कि पानी आ जाए, इरिगेशन के लोग आते थे। पाइप रख दिए जाते थे. वोट लेते थे, वोट बटोरते थे, रात को ट्रक आता था फिर से पाइप ट्रक में चढ़ाते थे और वापस ले जाते थे। आज रिपोर्टकार्ड की राजनीति है। मोदीजी के नेतृत्व में गांव, गरीब, पीड़ित, शोसित, वंचितों को ताकत मिली है तो वो भाजपा के कारण मिली है। आज चार लाख से ज्यादा गांव और पंचायतें पक्की सड़क से जुड़ गई हैं।
3.25 PM
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल पहले क्या राजनीति होती थी। कौन अगड़ा है, कौन पिछड़ा है, कौन अपना है कौन पराया है, कौन नदी के उस पार का है, कौन पहाड़ का है और कौन मैदान का है। ऐसे चुनाव होता था। किस समुदाय को आगे बढ़ाना है, उस पर चुनाव होता था। आज विकासवाद का चुनाव मोदीजी के नेतृत्व में हो गया। विकास ही उद्देश्य बन गया।
3.21 Pm
जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव की बेला में सभी लोग अपना मन बनाते हैं कि किसे वोट दें। लेकिन, मैंने यहां आकर लोगों में जो उत्साह देखा, उमंग देखा, वो मुझे आश्वस्त कर रही है, आपने जनार्दन मिश्रा को फिर से लोकसभा में भेजने का मन बना लिया। यह चुनाव मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का भी है और विकसित भारत बनाने का है।
3.20 pm
जेपी नड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत मां विंध्यवासिनी देवी को प्रणाम करके की।

3.19 pm
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन शुरू।

सफेद शेरों की नगरी में आए नड्डाजी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सफेद शेरों की नगरी रीवा में नड्डाजी का स्वागत करता हूं। आप मध्यप्रदेश के दामाद भी हैं। दो रिश्ते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही मध्यप्रदेश के दामाद भी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकार भी जो बनी वो नड्डाजी के कुशल नेतृत्व में बनी। विधानसभा चुनाव में 163 सीटों के साथ सरकार बनी, मैं इसके लिए भी धन्यवाद देता हूं।
बुजुर्गों के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी
मोहन यादव ने कहा कि कम समय में हमने अनेक फैसले लिए। किसी बीमार को मध्यप्रदेश के अन्य शहरों या बड़े शहरों में पहुंचाना है तो उस मरीज को एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने वाले हैं। हमारी सरकार ने तय किया है कि आचार संहिता के बाद हमारे गौमाताओं के लिए भी एंबुलेंस की व्यवस्था करेंगे। गौशालाओं में भी उनकी राशि डबल कर दी है। गाय पालने के साथ ही दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए भी बोनस देने का फैसला हमारी सरकार ने किया है। चित्रकूट के नजदीक वाला क्षेत्र है। यहां भगान में कई साल गुजारे हैं। जिस जिस जगह पर भगवान ने लीलाए हैं, वहां वहां सरकार तीर्थ बनाने का प्रयास करेगी।

Hindi News / Rewa / MP Loksabha 2024 News: इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष, बोले- राम विरोधियों को मजा चखाएंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.