scriptयात्रियों से भरी बस को डंफर ने मारी टक्कर, दर्जनों यात्री घायल | bus full of passengers hit by dumper dozens of passengers injured | Patrika News
रीवा

यात्रियों से भरी बस को डंफर ने मारी टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

-सेमरिया थाना क्षेत्र के बहोलिया घाटी की घटना

रीवाOct 18, 2021 / 04:46 pm

Ajay Chaturvedi

बस व डंफर में जोरदार टक्कर

बस व डंफर में जोरदार टक्कर

रीवा. जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बहोलिया घाटी के समीप सोमवार की सुबह हुई भीषण दुर्गटना। जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी बस को एक डंफर ने जोर की टक्कर मार दी जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आमने-सामने हुई इस दुर्घटना के बाद इलाका में बस यात्रियों की चीत्कार से गूंज उठा। आसपास के लोग भाग कर मौक पर पहुंचे और राहत कार्य आरंभ किया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दर्जननों बस यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सेमरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बस सतना से रीवा के चाकघाट जा रही थी। बस में पचास से ज्यादा यात्री सवार थे।
बस व डंफर में जोरदार टक्कर
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिस बहोलिया घाटी में यह हादसा हुआ हैं वह अंधा मोड़ है। इसके चलते वहां अक्सर दुर्घघटना होती रहती है। दरअसल भारी वाहन चालकों को इस अंधे मोड़ पर दूसरी ओर से आने वाले वाहन की सटीक जानकारी नहीं हो पाती। सोमवार की सुबह हुई घटना में भी ऐसा ही हुआ बताया जा रहा है। दोनों गाड़ियां आमने-सामने जा भिड़ीं जिससे दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्धटना की जानकारी लगते ही सेमरिया थाने की पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से राहत कार्य तेज कराया।

Home / Rewa / यात्रियों से भरी बस को डंफर ने मारी टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो