scriptकांग्रेस की न्याय यात्रा अब विंध्य में भरेगी हुंकार, दिग्गज पहुंचेंगे लोगों के बीच | Congress nyay yatra, patrika news rewa | Patrika News
रीवा

कांग्रेस की न्याय यात्रा अब विंध्य में भरेगी हुंकार, दिग्गज पहुंचेंगे लोगों के बीच

तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

रीवाMay 24, 2018 / 12:34 pm

Mrigendra Singh

rewa

Congress nyay yatra, patrika news rewa

 रीवा। कांग्रेस की न्याय यात्रा का तीसरा चरण २९ मई को सतना से प्रारंभ होगा। रीवा में यह यात्रा एक और दो जून को रहेगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए पार्टी नेताओं की राजनिवास में बैठक हुई। रीवा जिले की न्याय यात्रा के प्रभारी राजाराम त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के सामने रखी। सतना, सीधी और रीवा में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सभाएं होंगी। जहां पर सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताने का प्रयास किया जाएगा।
न्याय यात्रा के प्रभारी राजाराम त्रिपाठी ने कहा, भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार के कारनामे भी नेताओं द्वारा बताए जाएंगे। जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है, इस बार भाजपा को उखाड़ फेकना चाहती है प्रदेश की जनता। बैठक में एआइएसीसी मेंबर राजेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष बिंद्रा प्रसाद, डॉ. मुजीब खान, रज्जी जॉन, शिव प्रसाद प्रधान, राकेश तिवारी, विमलेंद्र तिवारी, चक्रधर सिंह, मानवेंद्र सिंह, डीपी सिंह, गोविन्द शुक्ला, कविता पाण्डेय, धर्मेन्द्र तिवारी, मनोज अग्रवाल, अर्चना द्विवेदी, अनामिका दुबे, ममता तिवारी, राहुल सिंह, मनीष नामदेव सहित अन्य मौजूद रहे।
ऐसा होगा कार्यक्रम
एक जून को पहली सभा मऊगंज में दोपहर 12 बजे, देवतालाब में डेढ़ बजे, मनगवां में दो बजे, रायपुर कर्चुलियान में पांच बजे, सेमरिया में छह बजे सभा होगी। दो जून को सुबह दस बजे नौवस्ता, 11 बजे सिरमौर, साढ़े 12 बजे जवा, तीन बजे त्योथर, सायं सात बजे रीवा में सभा होगी। न्याय यात्रा का कार्यक्रम तय होने के बाद क्षेत्र के नेताओं को जवाबदेही सौंपी गई।
ये नेता होंगे यात्रा में शामिल
न्याय यात्रा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के साथ ही पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल, विधायक सुंदरलाल तिवारी, सुखेन्द्र सिंह बन्ना सहित अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान, अरुण यादव सहित अन्य नेता इसमें शामिल होंगे। नेताओं ने कमलनाथ और सिंधिया के कार्यक्रम भी मांगे हैं लेकिन अभी उनके आने की पुष्टि नहीं हुई है।
शुरू कर दी कार्यक्रम की तैयारी
कार्यक्रम की तिथि और स्थान तय होने के बाद कांग्रेस नेताओं को जवाबदेही सौंपी गई है। जो अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर भीड़ जुटाने का प्रयास शुरू कर रहे हैं। तराई अंचल के नेता चक्रधर सिंह, रामनरेश तिवारी, सिद्धनाथ पांडेय, कमलेश्वर सिंह पटेल, बृजेंद्र पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, विद्यापाल गौतम, गिरिजेश पांडेय, राजेश सिंह , प्रभाकर पटेल, सुरेश तिवारी, जियामुद्दीन, सरदार अली सहित अन्य ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
संगठन में फेरबदल से रुकी थी यात्रा
न्याय यात्रा पूरे प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और तत्कालीन अध्यक्ष अरुण यादव ने शुरू की थी। मालवा के कई हिस्सों में बड़ा कार्यक्रम हो चुका है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को हटाकर कमलनाथ की नियुक्ति की गई, जिसके चलते न्याय यात्रा कई दिनों तक के रोकी रही। अब फिर से इसकी शुरुआत की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो