scriptबंद कमरे में मिला आरक्षक की पत्नी का शव | dead Body of constable's wife found in closed room | Patrika News
रीवा

बंद कमरे में मिला आरक्षक की पत्नी का शव

विवि थाने के श्रीयुत नगर में हुई घटना, आरक्षक पर प्रताडऩा का आरोप, पुलिस कर रही घटना की जांच
 

रीवाAug 18, 2019 / 06:47 pm

Manoj singh Chouhan

rewa

rewa

रीवा. आरक्षक की पत्नी का शव शनिवार की रात घर के अंदर बाथरूम में मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनाका खिचा हुआ है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण सामने नहीं आए है। वही महिला के मायके पक्ष के लोंगो ने हत्या का संदेह जताया है। घटना विश्वविद्यालय थाने के अनंतपुर मोहल्ले की है। करुणा पटेल पति राघवेंद्र पटेल (26) निवासी अनंतपुर थाना विश्वविद्यालय किराए के कमरे में रहती थी।
पति पुलिस विभाग में आरक्षक है और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज का ड्राइवर है। शनिवार को महिला का मोबाइल स्वीच ऑफ था। दिनभर जब महिला से संपर्क नहीं हुआ तो संदेह होने पर मायके पक्ष के लोग उसके घर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे खुलवाने का काफी देर तक परिजन प्रयास करते रहे। इसके बाद परिजन घर के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर अंद दाखिल हुए तो बाथरूम में महिला का शव बरामद हुआ। घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा कर घटनास्थल को सुरक्षित करवा दिया। रविवार की सुबह सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल महिला की मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
rewa
आरक्षक पर प्रताडऩा का आरोप

इस घटना के बाद महिला के मायके पक्ष ने लोगों ने आरक्षक पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। चचेरे भाई शिव सिंह ने आरक्षक पर महिला को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। मायके से रुपए लाने का पति दबाव डालता था, जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इस बात की जानकारी महिला ने मायके वालों को भी दी थी।
आरक्षक की पत्नी का शव घर के अंदर मिला है जो बाथरुम में पड़ा था। प्रथम दृष्ट्या मौत के कारण सामने नहीं आए है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलास हो पायेगा।
शिवेन्द्र सिंह, सीएसपी रीवा

Home / Rewa / बंद कमरे में मिला आरक्षक की पत्नी का शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो