scriptउत्तर प्रदेश की मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, महिला सुरक्षा अंतराष्ट्रीय मुद्दा, हिंसा के खिलाफ हिन्दुस्तान की हर महिला | Every woman in India against violence | Patrika News

उत्तर प्रदेश की मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, महिला सुरक्षा अंतराष्ट्रीय मुद्दा, हिंसा के खिलाफ हिन्दुस्तान की हर महिला

locationरीवाPublished: Oct 13, 2018 12:37:19 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

मध्य प्रदेश में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में रीवा पहुंची केबिनेट मंत्री ने कहा, महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार

Every woman in India against violence

dr rita bahuguna joshi

रीवा. पार्टी के समर्थन में चुनावी हवा भरने रीवा पहुंचीं उत्तर प्रदेश की केबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने महिला सशक्तिरकण और सुरक्ष पर खुलकर मोर्चा संभाला। उन्होनें कहा, हिन्दुस्तान की हर महिला हिंसा के खिलाफ हैं। प्रदेश और केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम रही। डॉ. जोशी पार्टी के अटल कुंज कार्यालय रीवा में पत्रकारों से चर्चा कर रहीं थीं।
चुनावी पैगाम लेकर रीवा पहुंचीं यूपी की केबिनेट मंत्री

चुनावी पैगाम लेकर शुक्रवार दोपहर रीवा पहुंचीं यूपी की केबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, मै राजमाता विजयराजे सिंधिया के जन्मशताब्दी के तहत पार्टी की ओर से आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आईं हूं। केबिनेट मंत्री ने महिला फाइटर अवनि चतुर्वेदी का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा की सरकार में ही देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। योग्यता के अनुसार महिलाएं कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं। आज देश की रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और लोक सभा अध्यक्ष महिलाएं हैं। केंद्र में मोदी की चार साल की सरकार में महिलाओं की भागेदारी बढ़ी है। उन्होंने महिला सुरक्षा को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बाते हुए कहा, हिन्दुस्तान की हर महिलाएं हिंसा के खिलाफ हैं।
देश का पहला राज्य है मध्य प्रदेश
देश में मध्य प्रदेश पहला राज्य है जो पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए ३३ प्रतिशत फिक्स कर दिया है। ये वही राज्य हैं जहां बेटियों के दुरचार करने वाले लोगों को मृत्युदंड की सजा दी गई। डॉ. रीता बहुगुण जोशी ने कहा, महिलाओं के लिए भाजपा सरकार जिस तरह माहौल बना रही है, इससे महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है।
यूपी में भी बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड
उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर जो काम हुए हैं उसे यूपी में भी लागू किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की तर्ज पर अब यूपी में भी १२ साल की कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मृत्यदुदंड की पहल हुई है। मध्य प्रदेश की तरह यूपी में भी पुलिस भर्ती में ३३ प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो