scriptगर्भवती महिला को बंधक बना पिता-पुत्र ने किया बलात्कार | Father and son raped pregnant woman as hostage | Patrika News
रीवा

गर्भवती महिला को बंधक बना पिता-पुत्र ने किया बलात्कार

देवतालाब कस्बे में हुई घटना, आरोपी फरार

रीवाAug 24, 2019 / 02:00 am

Manoj singh Chouhan

गर्भवती महिला को बंधक बना पिता-पुत्र ने किया बलात्कार

Father and son raped pregnant woman

रीवा . एक गर्भवती महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र ने मिलकर महिला को बंधक बनाकर बलात्कार किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुटकर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उसे थाने लेकर आए। यह घटना देवतालाब कस्बे की है।
मऊगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय गर्भवती महिला 18 अगस्त को बस में सवार होकर मायके से ससुराल जा रही थी। वह देवतालाब पहुंची तो वहां सुबह करीब साढ़े 9 बजे दिलशेर अहमद अंसारी निवासी चंद्रमहोली मिल गया। उसने महिला को बस से नीचे उतार लिया। महिला को अपनी अंडे की दुकान में बंधक बनाकर रखे रहा। शोर मचाने पर महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी ने रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे गर्भवती महिला के साथ बलात्कार किया। इस दौरान पीडि़ता उसके हाथ-पैर जोड़ती रही लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। देररात उसके पिता को घटना की जानकारी हुई जो महिला को घर पहुंचाने के बहाने अपने साथ ले आया। पिता गुलशेर अहमद अंसारी ने भी महिला के साथ रात्रि करीब एक बजे ठाकुर तालाब पुल के ऊपर बलात्कार किया और उसको गांव के समीप छोड़कर फरार हो गया। देररात जब महिला अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
वे पीडि़ता को लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 342, 36 6 , 376 (डी), 376 (2) (एच) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पिता-पुत्र फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

-गर्भवती महिला ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता-पुत्र ने मिलकर उसके साथ देवतालाब में बलात्कार किया था। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीडि़ता का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज कराए गए है।
कल्याणी पाल, थाना प्रभारी महिला थाना

Home / Rewa / गर्भवती महिला को बंधक बना पिता-पुत्र ने किया बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो