scriptगांधी दर्शन यात्रा के जरिए गांव-गांव में दे रहे सत्य अहिंसा का संदेश | Giving message of true non-violence in every village | Patrika News
रीवा

गांधी दर्शन यात्रा के जरिए गांव-गांव में दे रहे सत्य अहिंसा का संदेश

रायपुर कर्चुलियान विकासखंड में ऐतला सहित आधा दर्जन गांवों में पहुंची गांधी दर्शन यात्रा

रीवाNov 30, 2019 / 12:58 pm

Mahesh Singh

Giving message of true non-violence in every village

Giving message of true non-violence in every village

रीवा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम 2 अक्टूबर से चल रहे हैं। ये आयोजन आगामी एक वर्ष तक चलेगा। प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी योजना के तहत गांधी के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए पूरे प्रदेश में गांधी दर्शन यात्रा निकाली जा रही है।
गांधी यात्रा प्रत्येक ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांधी जी के विचारों का प्रचार-प्रसार कर रही है। रीवा जिले में 25 नवम्बर से रायपुर कर्चुलियान विकासखंड में गांधी दर्शन यात्रा आरंभ हो गयी है। गांधी दर्शन यात्रा में शामिल तीन प्रचार वाहन ग्राम पंचायतों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत परिसर, स्कूलों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर इन प्रचार वाहनों द्वारा गांधी दर्शन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी दर्शन यात्रा में शामिल तीन प्रचार वाहनों से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यात्रा के दौरान रथ में गांधी के चित्र व संदेश के प्रदर्शन के साथ ही लोक कलाकारों द्वारा लोक गीतों, लघु नाटिका तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांधी के विचारों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
गांधी जी के सत्य अहिंसा के विचार, अश्पृस्यता निवारण, नशामुक्त, ग्राम स्वराज व्यवस्था, खादी वस्त्रों के उपयोग, जैविक खेती, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सदभाव का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गांधी दर्शन यात्रा अब तक ग्राम ऐतला, भलुआ, रामनई, चोरगढ़ी, रायपुर कर्चुलियान, इटौरा, महसुआ, लक्ष्मणपुर, लौआ में पहुुंची है।

Home / Rewa / गांधी दर्शन यात्रा के जरिए गांव-गांव में दे रहे सत्य अहिंसा का संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो