scriptप्रत्येक ब्लॉक में एक-एक कोआर्डिनेटर का चयन, निर्वहन भत्ता की राशि 13.20 लाख अनुमोदित | Governing Board : Each block selects one B.C. | Patrika News

प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक कोआर्डिनेटर का चयन, निर्वहन भत्ता की राशि 13.20 लाख अनुमोदित

locationरीवाPublished: Feb 27, 2020 12:41:00 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

कलेक्ट्रेट में आत्मा गवर्निग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर बसंत कुर्रे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रत्येक विकासखण्ड में एक ग्राम का अनुमोदन दिया गया

Governing Board : Each block selects one B.C.

Governing Board : Each block selects one B.C.

रीवा. कलेक्ट्रेट में आत्मा गवर्निग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर बसंत कुर्रे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रत्येक विकासखण्ड में एक ग्राम का अनुमोदन दिया गया। इस दौरान रबी सत्र के दौरान प्रत्येक विकासखण्ड में 7 के मान से कुल 63 एलाइड प्रदर्शनों के लिए बरसीम का अनुमोदन दिया गया।
ब्लाक कोआर्डिनेटर के चयन सूची का अनुमोदन किया गया
बैठक में रबी फसलों की उन्नत तकनीक, प्रधानमंत्री मानधन योजना के अन्तर्गत पंजीयन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं जायद फसलों एवं पूर्व खरीफ की तैयारी का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। कलेक्टर ने सब मिशन आनएग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत कृषक बंधु एवं प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक ब्लाक कोआर्डिनेटर के चयन सूची का अनुमोदन किया। उन्होंने क्रियाशील पूर्व कृषक मित्रों की द्वितीय त्रैमासिक दायित्व निर्वहन भत्ता की राशि 13.20 लाख रुपए अनुमोदित की। इस दौरान आत्मा परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन किया गया। जिला स्तरीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का अनुमोदन किया गया।
कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया गया
जिले के अंदर एक दिवसीय कृषकों का भ्रमण कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विस्तार केन्द्र कुठुलिया में कराया जाएगा। राज्य के बाहर कृषकों को भ्रमण कराया जाना है। जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा। तकनीक पैकेज का विकास एवं दो इन्टरफेस किया जाएगा। कृषकों के नौ समूहों को 90 हजार रुपए सीड मनी दी जाएगी। 18 फूड सिक्योरिटी विकसित की जाएगी। 27 फर्म स्कूल खोले गए है। 45 किसानों में से 29 किसानों को कृषक पुरस्कार वितरित किए गए।
762 नए किसान मित्र बनाए गए
जिले में 9 किसान संगोष्ठियां आयोजित की जा चुकी है। 762 नए किसान मित्र बनाए गए है। 5 किसानों को जिला स्तरीय कृषक पुरस्कार दिया गया। 3 महिला समूहों को कृषक समूह पुरस्कार अवार्ड दिया गया। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अर्पित वर्मा, उप संचालक एवं परियोजना संचालक आत्मा यूपी बागरी, सदस्य एवं कृषि अधिकारी उपस्थित थे।
.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो