scriptचलती बाइक की पहिया में महिला की साड़ी फंसने से हादसा, ट्रक के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर | Incident of woman's sari getting stuck in the wheel of bike, woman die | Patrika News
रीवा

चलती बाइक की पहिया में महिला की साड़ी फंसने से हादसा, ट्रक के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर

मनगवां थाने के गोंदरी के समीप हुआ हादसा, पति गंभीर

रीवाOct 21, 2019 / 08:43 pm

Shivshankar pandey

patrika

Incident of woman’s sari getting stuck in the wheel of bike, woman die,Incident of woman’s sari getting stuck in the wheel of bike, woman die,Incident of woman’s sari getting stuck in the wheel of bike, woman die

रीवा. बाइक सवार दम्पति हादसे का शिकार हो गए। चलती बाइक में महिला की साड़ी फंसने से दोनों सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में महिला आ गई जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर पति को पुलिस ने गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मनगवां थाने के गोंदरी गांव की बताई जा रही है।
बाइक से आ रहे थे दम्पति
सोमवार की सुबह थाना गढ़ क्षेत्र के डगरदुआ निवासी दिवाकर ङ्क्षसह पत्नी सुरभि के साथ बाइक पर रीवा आ रहे थे। बाइक जैसे ही गोंदरी गांव के समीप पहुंचीं थी कि ्रअचानक महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिया में फंस गई। चलती बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे आ रहा ट्रक महिला को कुचल दिया। ट्रक कुचलते हुए अगे निकल गया। जिसमें महिला की मोके पर ही मौत हो गई।
पति को डायल 100 पुलिस लेकर आई अस्पताल
सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ हालत में डायल 100 की गाड़ी युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आई जहां पति दिवाकर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। दम्पति आधार कार्ड सुधरवाने के लिए बाइक से रीवा आ रहे थे और इस हादसे का शिकार हो गए। दम्पति की हाल ही में शादी हुई थी। मई महीने में उनकी शादी हुई थी और महिला अपने ससुराल आई हुई थी।

Home / Rewa / चलती बाइक की पहिया में महिला की साड़ी फंसने से हादसा, ट्रक के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो