रीवा

MP election 2018 : आठ विस में 2013 बूथों पर पहुंचे 10 हजार चुनाव कर्मचारी , 9 पीठासीन अधिकारी सस्पेंड, कइयो पर दर्ज होगी एफआइआर

जिले की 2013 बूथों पर 10 हजार से अधिक कर्मचारी आठ विधानसभा के बूथों पर लेकर पहुंचे चुनाव सामग्री

रीवाNov 27, 2018 / 03:39 pm

Rajesh Patel

MP election 2018: Ten thousand election workers reach booth

रीवा. चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। पहले दिन त्योंथर में चुनाव सामग्री लेने नहीं पहुंचे तीन पीठासीन अधिकारियों सहित ९ चुनाव कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए चुनाव आयोग को जानकारी भेज दी गई है। लापरवाह चुनाव अधिकारियों पर एफआइआर भी दर्ज कराया जाएगा। दूसरे सभी विधानसभा के मतदान चुनाव सामग्री लेकर देररात बूथों पर पहुंच गए। कई जगहों पर बसे खराब होने से देररात मतदान पहुंचा। महिलाओं में ठहरने को लेकर असंतोष रहा। जिले में कुल 2013 मतदाल रवाना कर दिया गया है। 28 नवंबर को मॉकपोल के साथ वोटिंग शुरू कराएंगे।
रिटर्निंग अधिकारी ने भेजा प्रस्ताव
त्योंथर के रिटर्निंग अधिकारी एके ङ्क्षसह की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए निलंबन का प्रस्ताव के अनुसार एमपीइबी के पुष्पेन्द्र कुमार पांडेय की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के लिए लगाई गई थी। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से चुनाव कार्य प्रभावित हुआ। टीम देर से रवाना हुई। इनकी जगह दूसरी पीठासीन अधिकारी को भेजा गया। इसी तरह रामलाल वर्मा, जयलाल तिवारी,रवीन्द्र कुमार द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, अनिल कुमार, मनोज कुमार, जयलाल तिवारी, मुनेश्वर सिंह अनुपस्थित पए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेतावनी दिया कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर एफआइआर भी दर्ज कराया जाएगा।
देररात तक बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पाटियां
चुनाव सामग्री वितरण के बाद वाहनों की अव्यवस्था के चलते बसें देर से रवाना हुईं। जिला मुख्याल से चार बजे जाने वाली बसें देररात तक बूथ पर पहुंचीं। कई मतदान केन्द्र ऐसे हैं जो पहुंच मार्ग विहीन हैं। बताया गया कि ककहरा, रेरुआ, पुरवा, बसहट, झलरी, घटेहा, पटहट, देवपा, चंदपुर, सतपुरा, अमिलकोनी सहित चाकघाट और यूपी क्षेत्र से होकर मतदान केन्द्रों पर 10 बजे रात पहुंचीं। इसी तरह त्योंथर के पूर्वी छोर पर ककरहा, रायपुर सोनौरी क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों पर भी बसें देररात पहुंचीं। उधर, कई कर्मचारियों ने बताया कि मतदान दल के कर्मचारियों को देर से पहुंचने पर बसें देर से रवाना हुईं। इस दौरान कई जगहों पर रास्ते में कर्मचारियों को दिक्कत भी हुईं।
इन विधानसभा के लिए दस हजार चुनाव कर्मचारी बूथों पर पहुंचे
जिले में 28 नवंबर को मतदान कराने के लिए दस हजार से अधिक चुनाव कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। महिलाओं को ठहरने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हुई। पहले दिन त्योंथर की 231 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जबकि सिरमौर, सेमरिया, मऊगंज, देवतालाब, मनगवां, गुढ़ और रीवा विधानसभा की पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं हैं।

Home / Rewa / MP election 2018 : आठ विस में 2013 बूथों पर पहुंचे 10 हजार चुनाव कर्मचारी , 9 पीठासीन अधिकारी सस्पेंड, कइयो पर दर्ज होगी एफआइआर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.