scriptनगर निगम का कर्मचारी निकला स्ट्रीट चोरी का आरोपी, तीन गिरफ्तार | Municipal employee turned out to be accused of street theft, three arr | Patrika News
रीवा

नगर निगम का कर्मचारी निकला स्ट्रीट चोरी का आरोपी, तीन गिरफ्तार

समान पुलिस ने की कार्रवाई, 42 स्ट्रीट लाइट बरामद

रीवाOct 10, 2021 / 09:31 pm

Shivshankar pandey

patrika

Municipal employee turned out to be accused of street theft, three arr

रीवा। नगर निगम में रहस्यमय ढंग से चोरी हाने वाली स्ट्रीट लाइट के खेल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस खेल का मास्टर माइंड यहां का कर्मचारी ही था जिसने दो साल पूर्व इनको बेंच दिया था। पुलिस ने कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया हे जिनमें एक खरीददार भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारियां जुटा रही है।
आरोपियों से पूछताछ जारी
शहर के भीतर स्ट्रीट लाइट चोरी की आए दिन घटनाएं सामने आ रही थी जिसको लेेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर समान थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने संदेह के आधार पर अमीन खान निवासी पीटीएस चौराहा को हिरासत में लिया जिसने दो तीन साल पूर्व नगर निगम के कर्मचारी शैलेश सिंह दुबे निवासी ललपा के द्वारा स्ट्रीट लाइट नगर निगम से बेंचने की जानकारी दी। पुलिस ने इस आधार पर नगर निगम के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया तो उसने स्ट्रीट लाइट बेंचना स्वीकार कर लिया। चोरी की सारी स्ट्रीट लाइट राज मैरीज गार्डन संजय नगर में लगी होने की जानकारी दी। पुलिस ने मैरीज गार्डन से करीब 40 नग स्ट्रीट लाइट बरामद की। पूरा विवाह घर ही चोरी की लाइट से रोशन हो रहा थी।
रेस्टोरेंट से मिली स्ट्रीट लाइट
वहीं पुलिस ने पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर रियल टेस्ट रेस्टोरेंट में दबिश देकर वहां लगी दो स्ट्रीट लाइट बरामद की। होटल संचालक सतीश साहू पिता रामचंद्र 34 वर्ष निवासी पुष्पराज नगर थाना सिटी कोतवाली ने किसी व्यक्ति के द्वारा यह स्ट्रीट लाइट उनके होटल में छोडऩे की जानकारी दी जिसका वे उपयोग कर रहे थे। पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चोरी का सामान खरीदने का मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शहर की सड़कों को रोशन करने वाली स्ट्रीट लाइट खुदबुर्द करने का खेल लंबे समय से नगर निगम में चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इस खेल से अधिकारियों ने भी आंखे अभी फेर रखी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो