घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय वृद्ध श्यामलाल कुशवाहा बुधवार की सुबह अपने जानवो के संग निकले थे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। जानकारी के मुताबिक वह अभी घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मधुमक्खियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने वृद्ध के चेहरे को काट-काट कर सुजा दिया। वृद्ध की चीख-पुकार सुन कर घरवाले भाग कर मौके पर आए और किसी तरह से उन्हें मधुमक्खियों के हमले बचाते हुए गंगेव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र मैं डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देख संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। गंगेव स्वास्थ्य केंद्र से संजय गांधी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।