24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस का शर्मनाक चेहरा, मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी को डंडो से पीटा, देखें VIDEO

रीवा शहर के ढेकहा स्थिति देवी मंदिर परिसर में पुलिस द्वारा पिटाई का मामला मध्यप्रदेश के डीजीपी तक पहुंच गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 3 Apr 2020, 11:29 AM IST

पुलिस का शर्मनाक चेहरा, मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी को डंडो से पीटा

पुलिस का शर्मनाक चेहरा, मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी को डंडो से पीटा

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस द्वारा एक पुजारी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी पुजारी की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। रीवा विधायक और मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से बात की है। वहीं, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल, रीवा शहर के ढेकहा स्थिति देवी मंदिर परिसर में पुलिस द्वारा पिटाई का मामला मध्यप्रदेश के डीजीपी तक पहुंच गया है। बुधवार को पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव पर गुरुवार को लोगों ने विरोध किया। रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने इस संबंध में आला अधिकारियों से बात की है।







क्या है मामला
बता दें कि लॉकडाउन के कारण धार्मिक स्थलों में भीड़ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन ढेकहा स्थिति देवी मंदिर में बुधवार रात करीब 50 लोग पहुंच गए और पूजा पाठ करने लगे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने पूजा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पूजा पाठ में कई महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान पुलिस ने मंदिर के पुजारी की पिटाई कर दी।

पुलिस ने बेरहमी से पुजारी को पीटा। पुलिस की पिटाई देख वहां मौजूद लोग मौके से भाग गए। जबकि कुछ महिलाएं पुलिस के बर्ताव को देखकर घरों में छुप गईं। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा का कहना है कि मौके पर पहुंचकर सभी को खदेड़ दिया गया। पुजारी को मंदिर में फिर से भीड़ नहीं एकत्रित करने की हिदायत दी गई है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा- शिवराज जी, रामनवमी के दिन एक अकेले पंडित पर हमला करवाकर आपकी सरकार कौन सा संदेश देना चाहती है? जब सरकार पूजा की थाली, मंदिर का कलश, आरती का दिया और भगवान के फूल पर डंडा चलाने लगे तो समझ लो कि सरकार और शासक का अस्त नज़दीक है। शिवराज जी, ये अहंकार जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। रीवा से कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने कहा- शिवराज जी आप इतना भी ताक़त के मद में मत रहिए की ईश्वर के सेवकों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार करें।