scriptरहवासियों ने बस्ती के बीच में टॉवर बनाने का किया विरोध, बिना अनुमति के लगाया जा रहा टॉवर | Residents opposed to build a tower in the middle of the settlement | Patrika News
रीवा

रहवासियों ने बस्ती के बीच में टॉवर बनाने का किया विरोध, बिना अनुमति के लगाया जा रहा टॉवर

शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे जांच करने

रीवाJan 16, 2020 / 11:23 pm

Anil singh kushwah

Tower appears in mobile, phone does not appear

Tower appears in mobile, phone does not appear

रीवा. शहर के वार्ड क्रमांक 44 के महाजन टोला में बस्ती के बीच मोबाइल का टाबर लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुईतो वह विरोध कर रहे हैं और शिकायत निगम के अधिकारियों से की है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की अनुमति के बिना ही यह टाबर लगाया जा रहा है। जहां पर मनमानी रूप से निर्माण हो रहा है।
शिकायत के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार
मोहल्ले की कईमहिलाओं ने पहले नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी जब वह नहीं आए तो निगम कार्यालय ही पहुंच गई। महिलाओं ने कहा हैकि यदि बस्ती के बीच मोबाइल का टाबर लगाया गया तो उनके सबके स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। इसलिए निगम अभी ही इसे बस्ती से दूर स्थापित कराए। महिलाओं ने चेतावनी दी हैकि यदि निगम के अधिकारियों का इसी तरह उदासीन रवैया रहा तो वह आंदोलन करेंगी।
रहवासियों ने कहा-बगैर अनुमति लगाया जा रहा टावर
निगम के अधिकारियों की लापरवाही यह है कि जहां पर शिकायत आ रही है तो वहां निर्माण की अनुमति दी गईहै या फिर नहीं यह तक शिकायतकर्ताओं को बताने के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि वार्डका इंजीनियर हरेराम लंबे समय से बाहर है और सूचनाओं के बाद भी नहीं पहुंच रहे। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि इंजीनियर को भी सूचना दी तो उन्होंने परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए बाहर ले जाने का हवाला देकर फोन ही काट दिया। इसके पहले भी शहर में कईबार बस्तियों के बीच मोबाइल टाबर लगाने का लोग खुलकर विरोध कर चुके हैं।

Home / Rewa / रहवासियों ने बस्ती के बीच में टॉवर बनाने का किया विरोध, बिना अनुमति के लगाया जा रहा टॉवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो