scriptMP Crime News : लड़की को बंधक बनाकर ले गए बेंगलुरु, फिर 6 दिनों तक किया ये गंदा काम | rewa girl hostage to bengaluru and raped for six days | Patrika News
रीवा

MP Crime News : लड़की को बंधक बनाकर ले गए बेंगलुरु, फिर 6 दिनों तक किया ये गंदा काम

Rewa Crime News : एमपी के रीवा में अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी को बहला फुसलाकर बेंगलुरु ले जाया गया।

रीवाMar 12, 2024 / 02:51 pm

Himanshu Singh

rewa_crime_news.jpg

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की को उसके ही गांव में रहने वाले आरोपी ने बेंगलुरु ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह आरोपियों के चगुंल से छुटकर घर वापस पहुंची और अपने परिजनों को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

 


मामला रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र का है। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि लड़की को आरोपियों द्वारा 6 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। किशोरी को बहला-फुसलाकर तीनों आरोपी 24 फरवरी को अपने साथ रीवा से बेंगलुरु ले गए।घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद लड़की दो दिन बाद घर वापस लौटी और पूरी कहानी परिजनों को सुनाई।जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। आरोपियों के नाम पंचू कोरी,दीपक कोरी और दिनेश कोरी है। किशोरी को ट्रेन से बेंगलुरु ले जाया गया था। वहीं लड़की की उम्र 17 साल बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें – MP Crime News : शादीशुदा पंडित ने शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

 


आरोपी ने लड़की को बेंगलुरु में एक किराए के कमरे में रखा था। जिसके बाद आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर रीवा पहुंची। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। वहीं आरोपी दिनेश कोरी और आरोपी दीपक कोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंचू कोरी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Home / Rewa / MP Crime News : लड़की को बंधक बनाकर ले गए बेंगलुरु, फिर 6 दिनों तक किया ये गंदा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो