scriptelection 2018 ; विधायकों की दौलत कैसे बढ़ रही है, उन्हीं के बताए आकड़ों को जानिए | rewa, vidhansabha election 2018 | Patrika News
रीवा

election 2018 ; विधायकों की दौलत कैसे बढ़ रही है, उन्हीं के बताए आकड़ों को जानिए

– भाजपा के तीन विधायकों ने लगातार दिया है संपत्ति का ब्यौरा- पहली बार चुने गए विधायकों ने दोबारा सावज़्जनिक नहीं की जानकारी

रीवाOct 25, 2018 / 03:27 pm

Mrigendra Singh


रीवा। विधायकों की संपत्ति में तेजी के साथ इजाफा होता रहा है। चुनाव का नामांकन फामज़् भरते समय इन संपत्तियों को बेहतर तरीके से प्रबंधन करने का भी प्रयास किया जाता रहा है। कुछ तो ऐसे रहे हैं जिन्होंने भूमि और अन्य संपत्तियों का ऐसे बंटवारा कर दिया कि अगले पांच साल बाद जब संपत्ति की जानकारी देने की बारी आई तो उसका हिस्सा काफी कम दिखाया गया।
कई ऐसे भी हैं जो एक बार चुनाव हारने के बाद दोबारा जब मैदान में आते हैं तो उनकी संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई है। वषज़् 2008 एवं 2013 में विधानसभा चुनाव के लिए अभ्यथिज़्यों द्वारा जमा किए गए नामांकन फामज़् के साथ संपत्तियों का भी ब्यौरा दिया गया है। इसमें रीवा जिले के तीन ही ऐसे विधायक हैं जिन्होंने उक्त दोनों वषोज़्ं में नामांकन जमा किए थे।
मंत्री का कर्ज और पत्नी की संपत्ति बढ़ी
रीवा विधानसभा सीट से वषज़् 2003 से लगातार चुनाव जीतकर सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र शुक्ला के वषज़् 2008 और 2013 की संपत्तियों की तुलना में उन पर कजज़् का भार बढ़ा है। जबकि पत्नी सुनीता की संपत्ति बढ़ी है, वह कई फमोज़्ं की साझीदार बताई गई हैं। 2008 में राजेन्द्र शुक्ल पर कर्ज 16.15 लाख रुपए का था जो बढ़कर 27.82 लाख हो गया। इनकी व्यक्तिगत संपत्ति 1.57 करोड़ से घटकर 1.30 करोड़ हो गई। 2013 में पत्नी 1.66 करोड़ की कजज़्दार थी। मंत्री के पास 12 तोला सोना और एक हीरे की अंगूठी थी तो पत्नी के पास 95 तोला सोना एवं चार किलो चांदी बताई गई। इसके साथ ही कई व्यवसायिक फमोज़्ं में 1.89 करोड़ रुपए का निवेश किया है तो वहीं शुक्ल का एलआइसी में 44.6 लाख निवेश के साथ ही कंपनियों में एक हजार शेयर भी है।
पैतृकि संपत्ति में 20 एकड़ का हरिहरपुर में फामज़् हाउस, सवा चार एकड़ रायसेन में कृषि भूमि के साथ ही भोपाल के अरेरा कालोनी, रिवेरा टाउन एवं अमहिया रीवा में मकान भी हैं।
25 एकड़ घट गई कृषि भूमि
देवतालाब के विधायक गिरीश गौतम की अन्य संपत्तियों में बढ़ोत्तरी हुई तो वषज़् 2008 में कृषि भूमि जो 29.74 एकड़ थी, वह 2013 में घटकर 5.45 एकड़ हो गई। 2008 में गौतम के पास जमा राशि 78 हजार और पत्नी के पास 54 हजार थी जो बढ़कर क्रमश: 10.50 लाख एवं 2.60 लाख हो गई। पत्नी के पास सोना 20 तोला से बढ़कर 25 तोला हो गया तो कृषि भूमि भी 2.79 एकड़ की बढ़ गई। गैर कृषि भूमि गौतम के पास 16 लाख की तो पत्नी के पास 10 लाख की बताई गई थी। वाहन एवं अन्य स्वत्वों में भी इजाफा हुआ है।
सोना सहित कई संपत्तियों में आई कमी
वषज़् 2008 में चुनाव में हार का सामना करने वाले रमाकांत तिवारी त्योंथर से 2013 में फिर विधायक चुने गए। इस अवधि में इनकी कई संपत्तियों में कमियां आईं। वषज़् 2008 में इनके पास सोना जहां 75 ग्राम था वह 2013 में घटकर 30 ग्राम हो गया। बैंक में जमा राशि में आंशिक बढ़ोत्तरी हुई जिसमें 6.45 लाख से बढ़कर 8.53 लाख हो गया। 2013 के संपत्ति ब्यौरे के मुताबिक 4.478 हेक्टेयर कृषि भूमि और 18.47 लाख रुपए की अन्य संपत्तियां इनके पास थी।
————-
– 2013 के बाद संपत्तियों का ब्यौरा नहीं दिया
कामकाज में पारदशिज़्ता के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके विधायक हर साल अपनी संपत्तियों का ब्यौरा सावज़्जनिक करेंगे। लेकिन वषज़् 2013 में चुनाव जीतने के बाद किसी भी विधायक ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा पेश नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस अवधि में सभी की संपत्तियों में भारी इजाफा हुआ है। इस वषज़् 2018 में होने जा रहे चुनाव में जिन्हें पाटीज़् फिर से चुनाव में जाने का अवसर देगी, उनकी संपत्तियों का ब्यौरा सामने आएगा लेकिन जिन्हें अवसर नहीं मिलेगा उनकी संपत्तियों की जानकारी भी बाहर नहीं आएगी।
———–
पांच विधायक पहली बार चुने गए
1- नीलम मिश्रा, विधायक सेमरिया- 2.58 करोड़ की संपत्ति, 34 तोला सोना, पति के पास 2.43 करोड़ की संपत्ति। पैतृक भूमि और भवन के साथ ठेका कंपनी भी है।
2- सुखेन्द्र सिंह, विधायक मऊगंज- 44.71 लाख की संपत्ति, पैतृक भूमि के साथ ही शहर में आवास भी है।

3- शीला त्यागी, विधायक मनगवां- 17 लाख की संपत्ति के साथ ही पति एवं परिवार के पास 10.50 लाख की संपत्ति।
4- सुंदरलाल तिवारी, गुढ़ विधायक- 28 लाख की व्यक्तिगत संपत्ति, 43.57 लाख पत्नी, 30 लाख अन्य आश्रित की संपत्ति बताई है। इनके पास पैतृक कृषि भूमि एवं संयुक्त संपत्तियां इसके अतिरिक्त हैं।

5- दिव्यराज सिंह, विधायक सिरमौर- 29.76 लाख की व्यक्तिगत एवं 16.58 लाख पत्नी की संपत्ति बताई थी। ये रीवा किले के वारिस हैं, शहर में कई भवनों के साथ ट्रस्टों में भी इनकी हिस्सेदारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो