रीवा

कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस, भीषण हादसे का हुई शिकार, 5 की मौत

गर्म क्लिंकर में दबने की वजह से झुलस गए थे मृतकों के शव

रीवाJan 07, 2021 / 02:09 pm

Ashtha Awasthi

accident

रीवा। कर्मचारियों को लेकर जा रही सीमेंट फैक्ट्री की बस के ऊपर गर्म क्लिंकर से लोड ट्रेलर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने तत्काल क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवा कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। गर्म क्लिंकर में दबने की वजह से मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए थे।

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना गोविंदगढ़ थाना के छुहिया घाटी में हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार थाना रामपुर नैकिन की बस कर्मचारियों को लेकर प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह रीवा से फैक्ट्री जा रही थी। सुबह करीब 8:00 बजे बस जैसे ही गोविंदगढ़ थाने के छुहिया घाटी में पहुंची तभी मोड में सामने से गर्म क्लिंकर लोड करके आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रेलर मोड़ में बस के ऊपर ही पलट गया।

बस के पीछे का करीब आधा हिस्सा ट्रेलर की चपेट में आया जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए। ट्रेलर में भरा गर्म क्लिंकर बस के अंदर भर गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों सहित मशीनों की मदद से बस के ऊपर पर एक ट्रेलर को हटाया गया।

accident

हादसे में करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। ट्रेलर में दबने से 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनके शव क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस ने बाहर निकलवाया। गर्म क्लिंकर में शव बुरी तरह से झुलस गए थे। वही एक घायल ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.