scriptelection 2019 : जानिए ऐसा क्यों कहा अमित शाह ने कि विकास के नाम पर जर्नादन मिश्रा को वोट मत देना… | Said Amit Shah did not vote on the name of development ... | Patrika News
रीवा

election 2019 : जानिए ऐसा क्यों कहा अमित शाह ने कि विकास के नाम पर जर्नादन मिश्रा को वोट मत देना…

मजबूर सरकार न तो सुरक्षा दे सकती है और न ही देश का विकास ही कर सकती है।

रीवाMay 04, 2019 / 07:16 pm

Mahesh Singh

Said Amit Shah did not vote on the name of development ...

Said Amit Shah did not vote on the name of development …

रीवा. गोविंदगढ़ में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनता से कहा कि मैं कहता हूं कि आप जर्नादन मिश्र को शौचालय, 24 घंटे बिजली, सड़क और विकास के नाम पर वोट मत देना। मगर, इस लिए वोट देना है कि मोदी ने देश को सुरक्षित किया है। कहा कि दस साल में सोनिया-मनमोहन की सरकार में देश में आतंकवाद बढ़ा।
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षा प्रदान की है। देश मजबूत और सुरक्षित हाथों में आया है, इसलिए भाजपा को वोट देना। लोगों से हाथ उठवाकर पूछा एक-एक वोट भाजपा को दोगे या नहीं। एक तरफ तो अमित शाह यह गिनाते रहे कि शिवराज सरकार ने मप्र को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकसित राष्ट्र बनाया और दूसरी तरफ उन्होंने यह कहकर सनसनी फैला दी कि विकास के नाम पर वोट नहीं चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष विकास के वजाय राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रमुखता दे रहे हैं और वे देश की सुरक्षा के नाम पर वोट मांग रहे हैं। रीवा में उन्होंने जनता को यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनकों विकास कार्यों के लिए नहीं बल्कि देश की सुरक्षा और मोदी के नाम पर वोट चाहिए। जबकि अभी तक भाजपाई विकास की दुहाई देकर जनता से वोट मांग रहे थे।
मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए
अमित शाह ने रीवा की जनता से पूछा मुझे बताओं कांग्रेस पार्टी के गठबंधन का नेता कौन है। बिना नेता के देश चल सकता है क्या। देश को मजबूर नेता और मजबूर सरकार नहीं, बल्कि मजबूत नेता और मजबूत सरकार चाहिए। मजबूर सरकार न तो सुरक्षा दे सकती है और न ही देश का विकास ही कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो