scriptअस्पताल में मरीजों को बांटे फल, चलाया सफाई अभियान | Service work on Prime Minister's birthday | Patrika News
रीवा

अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, चलाया सफाई अभियान

अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, चलाया सफाई अभियान

रीवाSep 19, 2019 / 05:28 pm

Anil kumar

Service work on Prime Minister's birthday

Service work on Prime Minister’s birthday

सेमरिया . प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेमरिया में भी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। ग्राम पंचायत रहट में सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने भगवान भोलेनाथ मंदिर में दर्शन कर मंदिर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ सफाई किया।
साफ-सफाई का लिया संकल्प
सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा बनाये रखने का संकल्प लिया। इसके बाद हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण भी किया गया। इसके बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विधायक त्रिपाठी ने रहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं रहट स्कूल को जल्द ही एक हाल देने की घोषणा की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष बनकुइया दयानंद तिवारी, मनीष शुक्ला, अरुण पाण्डेय, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, महेन्द्र पाण्डेय, राजेश यादव, सत्यनारायण सिंह, राजेन्द्र, रामायण आदि लोग उपस्थित रहे।
देवतालाब में रोपे पौधे
देवतालाब. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक गिरीश गौतम ने अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में छात्राओं को फल वितरित किया।पौधरोपण भी किया। इस दौरान शिवपूजन शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह चन्देल, मन्नूलाल गुप्ता, रमागोबिन्द सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, सीएल गौतम, रामलखन यादव, संजय सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश
सेमरिया. यमुना प्रसाद शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय सेमरिया के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर कॉलेज कैम्पस में श्रमदान किया। यह श्रमदान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश गौतम के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान प्राचार्य ने छात्रों को स्वच्छता का संदेश दिया। कायक्रम में प्रमुख रूप से गौरव शुक्ला शुभम, सूरज पाण्डेय, अमित तिवारी, विकास पाण्डेय, शीलू खान, तोशिफ खान, शिवम शुक्ला, पुष्पराज सिंह कुशवाहा, शुभम मिश्रा, अंशु सिंह, अभिषेक कुशवाहा, प्रिंस सिह आदि छात्रों ने श्रमदान किया।

Home / Rewa / अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, चलाया सफाई अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो