scriptसड़क जब से ठीक हुई दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, यहां से गुजरने में लगता है डर | sohagi ghati, national highway rewa-prayagraj | Patrika News
रीवा

सड़क जब से ठीक हुई दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, यहां से गुजरने में लगता है डर

– नेशनल हाइवे के सोहागी पहाड़ में बढ़ती दुर्घटनाओं पर यहां से निकलने वाले लोग भी चिंतित

रीवाJul 24, 2021 / 09:43 pm

Mrigendra Singh

rewa

sohagi ghati, national highway rewa-prayagraj


रीवा। नेशनल हाइवे के सोहागी पहाड़ में बढ़ती दुर्घटनाओं ने यहां से गुजरने वाले लोगों के मन में एक डर बना दिया है। आए दिन यहां पर हो रही दुर्घटनाओं की वजह से लोगों को इस मार्ग से गुजरते समय मन में यह भय रहता है कि कहीं वह भी दुर्घटना के शिकार न हो जाएं।
इस बात की जानकारी सड़क से गुजरने वाले लोगों ने स्वयं दी है। उनका कहना है कि पहले भी वह इस मार्ग से नियमित आते-जाते रहे हैं, दुर्घटनाएं भी होती थी लेकिन जब से सड़क का चौड़ीकरण हुआ है इसमें सुधार किया गया है तब से दुर्घटनाएं अधिक होने लगी हैं। लोगों कहना है कि इसी वजह से उनके मन में भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सड़क जब पहले से बेहतर हो गई। डिवाइडर के साथ फोर लेन में बदल गई तो यात्रा सुगम होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।
सड़क से यात्रा कर रहे कई लोगों से उनके अनुभव के बारे में बात की गई तो जो बाहर को यात्री हैं, उन्हें यहां की दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं प्रयागराज-रीवा के बीच के जो अक्सर यहां से गुजरते हैं वह दुर्घटनाएं अपनी आंखों से देखते रहे हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग को पहले से बेहतर बनाया गया है, इसके बाद भी जब दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं तो प्रशासन को सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए।
ेे—
ब्लैक स्पाट पर काम की जरूरत
सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने कहा कि सोहागी पहाड़ पर दुर्घटना का ब्लैक स्पाट बन चुका है। इसे सुधारने के लिए बड़ी कार्ययोजना बनाए जाने की जरूरत है। जहां पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, उसकी वजह जानने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर जांच कराई जाए और उसके बाद यदि जरूरत पड़े तो सड़क की डिजाइन में आवश्यक सुधार किया जाए।
—————

सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन किसी एक स्थान विशेष पर आए दिन दुर्घटना होने से सवाल तो उठेगा ही कि आखिर एक ही जगह पर क्यों दुर्घटना हो रही है। करोड़ों के इस प्रोजेक्ट में अब पहाड़ की सड़क खराब हो चुकी है। इसमें सुधार की जरूरत है।
पुष्पराज तिवारी, यात्री


जब सड़क सोहागी पहाड़ में खस्ताहाल थी तब ट्रकों के खराब होकर खड़े रहने या दुर्घटनाग्रस्त होने की बातें सामने आती थी। अब अच्छी सड़क बन गई है फिर भी पहले से अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं, हर तरह के लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
रजनीश साकेत, यात्री
———–

सैकड़ों वाहन हाइवे से गुजरते हैं, सब दुर्घटना का शिकार नहीं होते लेकिन यह भी सही है कि जब से सड़क का चौड़ीकरण हुआ है तो दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है।जबकि अपेक्षा थी कि अच्छी सड़क पर सुगम आवागमन होगा।
सुनील तिवारी, यात्री


सोहागी से होकर गुजरने वाले हाइवे से हमारा आना-जाना बना रहता है। आए दिन सड़क पर दुर्घटनाओं के दृश्य देखने को मिलते हैं। पहाड़ पर ही सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं तो मन में यहां से गुजरते समय डर का माहौल तो रहता ही है।
अजय गुप्ता, यात्री
————

Home / Rewa / सड़क जब से ठीक हुई दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, यहां से गुजरने में लगता है डर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो