scriptपति ने परदेश ले जाने से किया इनकार तो पत्नी दे गई उम्रभर का गम | suicide by women | Patrika News
रीवा

पति ने परदेश ले जाने से किया इनकार तो पत्नी दे गई उम्रभर का गम

पति को जाना था सूरत, पत्नी फांसी पर झूली

रीवाMar 18, 2018 / 12:52 am

Shivshankar pandey

suicide by women

suicide by women

रीवा. पति सूरत जाने की तैयारी कर रहा था और उधर पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया रहा है कि पत्नी भी साथ चलने की बात कर रही थी, लेकिन पति ने मना कर दिया।
गुटखा लेने गया था पति
लालगांव चौकी के ग्राम पनगड़ी निवासी रेखा सेन पति सुरेश (25) ने शनिवार की सुबह कमरे में फांसी लगा लिया। घटना के समय पति उससे दस रुपए लेकर गुटखा लेने के लिए घर से निकला था। कुछ मिनटों बाद जब वह वापस लौटकर आया तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। काफी प्रयास के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान अंदर उसकी पत्नी का शव लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
महिला को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया
सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। महिला का पति सूरत में मजदूरी करता था जो कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था। शनिवार को उसे वापस जाना था लेकिन पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला भी पति के साथ सूरत जाना चाहती थी लेकिन पति ने इंकार कर दिया था जिससे वह नाराज थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
जहर सेवन कर युवक ने की आत्महत्या
जहर सेवन कर युवक ने आत्महत्या कर लिया। चुरहट थाना अन्तर्गत ग्राम खिचरीगवां निवासी महेश साकेत 19 वर्ष ने 15 मार्च को घर में जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब युवक की हालत खराब हो गई। युवक उल्टियां करने लगा जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आये। यहां भर्ती युवक की शुक्रवार की रात मौत हो गई। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
किशोर फांसी पर झूला
बैकुंठपुर थाना अन्तर्गत ग्राम डेल्ही निवासी मोहित साकेत पिता संतोष 17 वर्ष ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे कमरे के अंदर फांसी लगा लिया। किशोर ने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इस दौरान दूसरे कमरे में काम कर रही मां को संदेह हुआ तो उसने आसपास के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ा तो अंदर किशोर लटक रहा था। उस समय वह जीवित था जिसे परिजनों ने तत्काल नीचे उतार लिया। उसे उपचार के लिए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरमौर लेकर आये जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। किशोर का पिता मुंबई में मजदूरी करता है। वह अपनी मां से मोबाइल खरीदने की कई दिनों से जिद कर रहा था। शनिवार की सुबह भी उसने मां से मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे थे लेकिन मां ने पिता के आने पर रुपये मांगने की बात बोलकर टाल दिया। मां ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी कि इतनी छोटी सी बात पर उनका पुत्र यह आत्मघाती कदम उठा लेगा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Home / Rewa / पति ने परदेश ले जाने से किया इनकार तो पत्नी दे गई उम्रभर का गम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो