बरामद गांजा का वजन डेढ़ किलो के लगभग बताया जा रहा है। आरोपी ने किस उद्देश्य से गांजा के पेड़ लगाए थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वह गांजा पीने का शौकीन है और इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने गांजा के पेड़ लगाए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आरएस सिंह ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
रीवा जिले के तराई अंचल में व्यापक पैमाने पर गांजा की खेती की जा रही है। जानकारी दी गई है कि जवा, अतरैला, जनेह, चाकघाट, सोहागी आदि थाना क्षेत्रों में गांजा की खेती होती है। लेकिन पुलिस को तब पता चलता है जब गांजा के पेड़ काफी बड़ी हो जाते हैं। पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।