अनंतपुर के पारस नगर निवासी सविता सिंह पत्नी स्व. पुष्पराज सिंह रविवार की सांयकाल करीब साढ़े चार बजे अपने घर से रिश्तेदार के यहां जा रही थी। वे जैसे ही पारस नगर स्थित सेंट मैरी स्कूल के सामने पहुंची तभी पीछे से बाइक में सवार होकर दो की संख्या में बदमाश पहुंचे। एक बदमाश गाड़ी से उतरा और महिला के पीछे पैदल चलने लगा। अचानक उसने महिला के गले से चेन खींच ली। जब तक महिला पीछे मुड़ कर देखती उससे पहले ही बदमाश भाग दिया। कुछ दूर खड़े अपने साथी की बाइक में सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल बदमाशों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। शहर में आए दिन चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है।