scriptमहज 13 साल की उम्र में दो बच्चों ने की खुदकुशी, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप | Two children suicidal at the age of 13 | Patrika News
रीवा

महज 13 साल की उम्र में दो बच्चों ने की खुदकुशी, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप

मासूमों द्वारा उठाए गए इस कदम से सदमे में परिवार

रीवाSep 17, 2018 / 06:21 pm

Balmukund Dwivedi

suicidal

Two children suicidal at the age of 13

रीवा. जिस उम्र में बच्चे ठीक ढंग से बातों को नहीं समझ पाते हैं, दुनियादारी से परे अपने आप में मस्त रहते हुए, मस्ती और खेल में मस्त रहते हैं। इस नन्हीं से उम्र में दो बच्चों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महज 13 साल के इन बच्चों द्वारा खुदकुशी करने की घटना बच्चों के बचपन में भी सेंध करने जैसी है। आज की आधुनिकता और माता-पिता का बच्चों के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैया कहीं न कहीं इसके लिए जिम्मेदार है।

पहली घटना :
मां की डांट से दुखी था बच्चा
पहली घटना सोमवार की है बच्चा जिद कर रहा था जिससे मां ने डांट दिया था। इस बात से दु:खी होकर बच्चे ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे है कि उनका इतना छोटा बच्चा इतना बड़ा कदम उठा लेगा। यह हृदय विदारक घटना विवि थाने अजगरहा गांव की है। यहां रहने वाला नौ वर्ष का बच्चा कक्षा तीसरी में पढ़ता था। सोमवार की सांयकाल बच्चे के उसकी मां ने डांट दिया था। बच्चे को डांटने के बाद महिला घर के काम में लग गई। उसी दौरान कमरे के अंदर जाकर बच्चा कपड़ा बांधकर फांसी लगा लिया। काफी देर तक जब बच्चा कमरे बाहर नहीं निकला तो मां उसे बुलाने कमरे के अंदर गई जहां उसका शव लटकता देखकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना से पूरे गांव में सनाका खिंच गया। इतने छोटे बच्चे के इस कदम से पूरा गांव हैरत में है। सूचना मिलते ही सांयकाल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया।
दादी के साथ जाना चाहता था बच्चा
उक्त बच्चा दादी के साथ जाना चाहता था। सोमवार को बच्चे की दादी उसके घर आई थी। शाम को जब दादी अपने घर जाने लगी तो बच्चा उनके साथ घर जाने की जिद करने लगा। सुबह स्कूल होने की वजह से मां ने उसे दादी के साथ जाने से मना कर दिया। जब वह नहीं माना तो उसे डांटकर कमरे के अंदर भेज दिया। इतनी छोटी सी बात का उस बच्चे ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
दूसरी घटना :
बच्ची फांसी पर झूली, सकते में परिजन
घर में अकेली बालिका ने रविवार की सांयकाल फांसी लगा ली। घटना से पूरा परिवार सकते में है। प्रथम दृष्ट्यिा घटना के कारण अभी तक सामने नहीं आये है। बैकुंठपुर कस्बा निवासी शानू तिवारी पिता संतोष 13 ने रविवार की सांयकाल फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन बाहर थे। उसी दौरान किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजन वापस लौटे तो कमरे के अंदर बालिका का शव देखकर उनके होश उड़ गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच कर दी है। घटना के कारणों के संबंध मेंं परिजनों ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो