script17 घंटे की मशक्कत के बाद रेड़वा नदी से निकाले जा सके किशोरों के शव | Two teenagers died by drowning in Revda river | Patrika News
रीवा

17 घंटे की मशक्कत के बाद रेड़वा नदी से निकाले जा सके किशोरों के शव

-दोनों परिवारों में मचा कोहराम

रीवाSep 11, 2021 / 12:55 pm

Ajay Chaturvedi

रेवड़ा नदी में डूबे दो किशोर

रेवड़ा नदी में डूबे दो किशोर

रीवा. गुढ़ कस्बा निवासी बंसल परिवार को दो किशोरों का शव 17 घंटे की मशक्कत के बाद रेवड़ा नदी से निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचानामा करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बच्चों के शव गांव में जैसे पहुंचा कोहराम मच गया। दोनों परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था।
पुलिस के अनुसार गुड कस्बे के रहने वाले बंसल परिवार के दो बच्चे आदित्य बंसल व राहुल बंसल शुक्रवार को लापता हो गए। परिवार वालों ने इसकी सूचना गुढ़ थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों किशोरवय बच्चों की तलाश शुरू की। इसी बीच बच्चों की साइकिल रेवड़ा नदी किनारे मिली। इस पर पुलिस ने रेड़वा नदी में गोताखोरों को उतारा। गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद उनके शवों को नदी से निकाल पाने में सफलता पाई।
बताया जा रहा है कि गुढ़ कस्बे में रहने वाले दोनों बच्चो के घर नही पहुचने पर परिजन उनकी तलाश करने लगे और नदी के किनारे उनकी सायकल खड़ी पाई गई थी। नदी में डूबने की आशंका के चलते पुलिस उनकी तलाश शुरू की तो दोनों की बॉडी नदी में पाई गई। बताया जा रहा है कि दोनों अच्चे दोस्त थे। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों साइकल से नदी तक पहुंचे और नहाने चले गए। इसी दौरान नो गहरे पानी में चले गए। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम करके घटना की जांच कर रही है।

Home / Rewa / 17 घंटे की मशक्कत के बाद रेड़वा नदी से निकाले जा सके किशोरों के शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो