scriptदो अबोध बच्चियों के साथ चाचा ने की दरिंदगी, 15 माह व 7 साल की बच्चियां बनी शिकार | Uncle raped two innocent girls, 15 months and 7 years old girls became | Patrika News
रीवा

दो अबोध बच्चियों के साथ चाचा ने की दरिंदगी, 15 माह व 7 साल की बच्चियां बनी शिकार

लौर पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ

रीवाDec 03, 2022 / 08:07 pm

Shivshankar pandey

patrika

Uncle raped two innocent girls, 15 months and 7 years old girls became

रीवा। दो अबोध बच्चियों के साथ सगे चाचा ने दरिंदगी की है। हैवानियत की शिकार अबोध बच्ची को चोटे आई है। मां दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं पीडि़त बच्चियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
बच्चों को स्कूल छोडऩे गई थी महिला
लौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला 1 दिसम्बर को अपने दो बेटो और एक बेटी को छोडऩे के लिए स्कूल गई थी। घर में पन्द्रह माह की बच्ची अकेले थी। उसी दौरान बच्ची के चाचा ने उसके दरिंदगी की। वह उसे ओसारी में ले जाकर दरिंदगी कर रहा था। जब महिला घर पहुंची तो ओसारी में चाचा की हरकत देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बच्ची जोर-जोर से रो रही थी और उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था। किसी तरह महिला ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और उसे लेकर कमरे में चली गई। महिला के पति बाहर काम करते है जिनको फोन करके महिला ने पूरे घटना की जानकारी दी और रिपेार्ट लिखाने की बात कही जिसे देवर ने सुन लिया और कमरे में आकर महिला के साथ जमकर मारपीट की।
रिपोर्ट लिखाने की बात पर आरोपी ने महिला से की मारपीट
रिपोर्ट लिखाने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। उक्त आरोपी ने सात साल की बड़ी भतीजी को भी हवस का शिकार बनाया था। 16 अक्टूबर को उसने सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया था लेकिन चाचा के डर से उसने मां को इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। जब मां उसको तकलीफ शुरू हुई तब उसने मां को चाचा की हरकतें बताई थी। उस समय लोकलाज के डर से परिजनों ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज नहीं करवाई जिससे आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और उसने एक पन्द्रह माह की बच्ची के साथ इस खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला।
दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंची महिला, मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ा
शनिवार को पीडि़त महिला दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के दो मामले दर्ज किये। वहीं घर में दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जिससे अब घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस खौफनाक घटना को सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
दरिंदगी की शिकार बच्ची घायल, पुलिस लेकर आई अस्पताल
इस खौफनाक घटना का शिकार हुई पन्द्रह माह की बच्ची घायल हो गई। पुलिस सांयकाल दोनों बच्चियों को लेकर जिला अस्पताल आई जहां उनका चिकित्सकों द्वारा इलालौर पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछज किया जा रहा है। पन्द्रह माह की बच्ची को काफी चोटे आई है और काफी ब्लड निकल रहा था। चिकित्सक उसकी हालत पर नजर रखे हुए है। घटना का शिकार हुई बच्ची काफी डरी हुई है। थाने में लगातार बच्ची दर्द की वजह से रोती रही जिस पर उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

Home / Rewa / दो अबोध बच्चियों के साथ चाचा ने की दरिंदगी, 15 माह व 7 साल की बच्चियां बनी शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो