scriptMP में वाहन चोरों का खौफ, पुलिस लापरवाह | vehicle theft incidents Increase in MP | Patrika News
रीवा

MP में वाहन चोरों का खौफ, पुलिस लापरवाह

-एक ही रात दो चार पहिया वाहन चोरी-वाहन चोर गैंग के अंतर्जराज्यीय होने का अंदेशा

रीवाJun 15, 2021 / 03:33 pm

Ajay Chaturvedi

वाहन चोर गैंग

वाहन चोर गैंग

रीवा. जिले में वाहन चोरों का खौफ है। पीड़त नागरिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस के ढीले-ढाले रवैये के चलते न चोरी गए वाहनों का कुछ पता लग रहा न पुलिस चोरों का पता लगा पा रही है। इससे चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है और आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक वाहन चोर गिरोह ने एक रात में दो चार पहिया वाहन पर हाथ साफ किया। वाहन चोरी की दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस अब तक वाहन चोर गिरोह का सुराग तक नहीं लगा सकी है। हालांकि इस बीच यह आशंका जताई जाने लगी है कि ये गिरोह यूपी से संबंधित है जो वाहन चुरा कर राज्य की सीमा से बाहर निकल जाते हैं जिससे जिले की पुलिस को उनका सुराग ही नहीं लग पाता।
केस-1

जानकारी के अनुसार मनगवां थाने के गंगेव पुलिस चैकी क्षेत्र के गोंदरी गांव में चोरों ने घर के बाहर खडी गाडी को रात के वक्त चुरा लिया। सुबह होने पर वाहन मालिक कैलाश सिंह को इसका पता चला तो वह थाने गए और वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को वाहन स्वामी ने बताया कि उनकी घर के बाहर खडी थी। सुबह 5 बजे जब बाहर निकले तो मौके पर गाडी नहीं थी।
केस-2
उसी रात चोरों ने गढ़ थाने के परासी गांव से भी एक चार पहिया वाहन पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि परासी के अजय कुमार तिवारी के घर के बाहर खडी जीप को चोरों ने पार कर दिया। अजय कुमार को भी चोरी की जानकारी सुबह सो कर उठने के बाद हुई तो उन्होने भी थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। तिवारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी जीप घर के बाहर खडी थी, जिसे रात के समय चोरों ने पर कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस

चोरी की दोनो घटानाओं बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरों को पकडने के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। हलांकि अभी तक चोरो का कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा। पुलिस का मानना है कि चोर गिरोह में उत्तर प्रदेश के गैग का हांथ हो सकता हैं।
सीसीटीवी से मिले सुराग

चोरो को पकडने के लिए पुलिस हाइवे मे लगे सीसीवी को खंगाल रही है। बताया जा रहा है पुलिस को सोहागी टोल प्लाजा में कुछ अहम सुराग मिले है। सोहागी टोल प्लाजा में लगे सीसी टीवी कैमरे को चेक करने पर पता चला कि दो चोर गाड़ी को लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहे है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों घटनाओं में यूपी के वाहन चोरों का हांथ है, जिन्होंने हाइवे किनारे से जीप उड़ाई और उसे लेकर यूपी चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो