scriptप्रेमी के साथ कमरे में थी महिला, पति पहुंचा तो दोनों ने मिल कर उसे जिंदा जलाया, जानिए फिर क्या हुआ | Woman murdered husband with lover | Patrika News
रीवा

प्रेमी के साथ कमरे में थी महिला, पति पहुंचा तो दोनों ने मिल कर उसे जिंदा जलाया, जानिए फिर क्या हुआ

पति घर लौट तो महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया

रीवाSep 08, 2018 / 07:40 pm

Balmukund Dwivedi

Murder

Murder

रीवा. प्रेमी के साथ कमरे में महिला सात फेरों के बंधन को कलंकित कर रही थी। अचानक पति पहुंचा तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया। पूरा मामला सामने आने के बाद परिजनों के भी होश उड़े हुए है। फिलहाल पत्नी व उसका प्रेमी पुलिस अभिरक्षा में है। घटना हनुमना थाने के अगहरी गांव की है। यहां रहने वाले जगन्नाथ बसोर 30 वर्ष 27 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गया था। घटना की जानकारी परिजनों को हुई जिस पर उन्होंने युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जिसके आत्महत्या की जानकारी दी जा रही थी। हालत में सुधार होने पर चार अगस्त को चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी जिसने रात में दमतोड़ दिया। सुबह पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसमें पता चला कि उक्त युवक ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसको पत्नी सुनीता बसोर ने प्रेमी नंदू यादव के साथ मिलकर जलाया था। घटना दिनांक की सुबह युवक घर से किसी काम के लिए निकला था। उसको घर से बाहर जाता देख समीप ही रहने वाला प्रेमी चुपके से घर में घुस गया। उसी दौरान पति वापस घर लौट आया जिसने महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह बात महिला को नागवार गुजरी और उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया। पति पाप के इस खेल में रुकावट बन रहा था जिस पर उन्होंने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।
घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास, मृत्युपूर्व बयान में खुला रहस्य
इस घटना को महिला ने आत्महत्या का रूप देने का भरसक प्रयास किया। घर से कुछ दूरी पर रहने वाली सास व जेठ को उसने पति के केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास करने की जानकारी दी थी जिसे परिजन भी सही मान रहे थे लेकिन संजय गांधी अस्पताल में युवक ने अपने मृत्युपूर्व में बयान में घटना की खौफनाक सच्चाई खोली तो सबके रोंगटे खड़े हो गये। मृत्युपूर्व बयान के आधार पर ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
घटना दिनांक को युवक ने जब पत्नी को प्रेमी के साथ बिस्तर में देखा तो वह आग बबूला हो गया। वह पत्नी को भला बुरा कहने लगा जिस पर दोनों ने मिलकर युवक के एक-एक हाथ पकड़ लिया। प्रेमी ने समीप ही रखा गैलन उठाकर केरोसिन युवक के ऊपर डाल दिया। जब तक युवक अपने बचाव में कुछ कर पाता उससे पहले ही प्रेमी ने माचिस मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रेमी के भागने के बाद महिला ने शोर मचाया था ताकि किसी को संदेह न हो।
साल भर से था अवैध संबंध
पत्नी का आरोपी के साथ करीब साल भर पूर्व से अवैध संबंध था। पति इलाहाबाद में मजदूरी करने चला जाता था। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गये। आरोपी महिला के घर से कुछ दूरी पर ही रहता था। अक्सर आरोपी उसके घर आया करता था। वापस आने पर पति को भी गांव वालों से पत्नी की करतूत पता चल गई थी जिसके लेकर उनके बीच झगड़े होने लगे।

Home / Rewa / प्रेमी के साथ कमरे में थी महिला, पति पहुंचा तो दोनों ने मिल कर उसे जिंदा जलाया, जानिए फिर क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो