scriptमुंबई से प्रेम विवाह कर आई थी महिला, बच्चों के साथ आत्महत्या करने पहुंची | Woman reaches suicide with children | Patrika News
रीवा

मुंबई से प्रेम विवाह कर आई थी महिला, बच्चों के साथ आत्महत्या करने पहुंची

सेमरिया थाने के बरौं गांव का है मामला, पति सहित ससुराल वालों पर घर से निकालने का आरोप
 

रीवाJun 10, 2020 / 12:49 am

Balmukund Dwivedi

suicide

suicide

रीवा. मुंबई से प्रेम विवाह कर पति के साथ रीवा आई महिला ने ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। दो बच्चियों को लेकर भटक रही महिला मंगलवार दोपहर बीच सड़क पर बैठ गई। स्थानीय लोगों ने समझाइश देकर किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि महिला ने पुलिस के साथ जाने से इंकार कर दिया। मामला सेमरिया थाने के बरौं गांव का है। यहां रहने वाली महिला अपनी दो बच्चियों के साथ आत्महत्या करने आई थी। दोपहर में वह सिटी कोतवाली थाने के जयस्तंभ के पास घूम रही थी और अचानक कुछ देर बाद बीच सड़क पर जाकर बैठ गई। यह दृश्य देख जब स्थानीय दुकानदारों ने महिला से समस्या पूछी तो उसने आत्महत्या करने की जानकारी दी। वे महिला को समझाबुझाकर सड़क के किनारे ले आए और खाना खिलाया। बाद में सूचना पर डायल 100 की गाड़ी पहुंची लेकिन उसमें महिला बल नहीं था जिससे पुलिसकर्मी वापस लौट गए। महिला थाने से बल भेजने का आदेश हुआ लेकिन काफी देर तक महिला स्टाफ नहीं पहुंचा जिस पर महिला वहां से चली गई। बताया गया कि महिला मुंबई की रहने वाली है और उसने सेमरिया थाने के बरौं गांव में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। पति के बड़े भाई की मौत हो गई थी जिस पर वह पति के साथ रीवा आ गई। महिला ने पति सहित ससुराल के लोगों पर प्रताडि़त कर घर से निकालने का आरोप लगाया है जिससे वह बच्चियों को लेकर भूखी प्यासी भटक रही है। महिला ने आरोप लगाया कि भूतप्रेत का साया बताकर ससुराल में उसे प्रताडि़त किया जाता है। पति भी मारपीट करता है।

Home / Rewa / मुंबई से प्रेम विवाह कर आई थी महिला, बच्चों के साथ आत्महत्या करने पहुंची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो