scriptपृथ्वी को बचाने विशेषज्ञों ने रखी अपनी राय कहा, हम सब एक – एक पौधा जरूर रोपें | World Earth Day 2019 School program | Patrika News
रीवा

पृथ्वी को बचाने विशेषज्ञों ने रखी अपनी राय कहा, हम सब एक – एक पौधा जरूर रोपें

विश्व अर्थ डे के अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं एडी कार्यालय के अन्य स्टाफ ने पौधा रोपण किया।

रीवाApr 23, 2019 / 01:06 pm

Vedmani Dwivedi

World Earth Day 2019 School program

World Earth Day 2019 School program

रीवा. पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है। हम सब का दायित्व है, इसे बचाने का। हम सब कम से कम एक पौधा तो रोप ही सकते हैं। विश्व वसुन्धरा दिवस पर 22 अप्रेल को मार्तण्ड क्रमांक तीन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अंजनी कुमार त्रिपाठी ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी पेड़ – पौधों की अधाधुंध कटाई हो रही है। उन्होंने स्कूल प्राचार्यों एवं शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे अपने परिसर में पौधे रोपे। उनकी बड़े होने तक देखरेख रहे। एक छोटे से प्रयास से अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कौशलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि, प्रकृति को हरा – भरा बनाकर स्वच्छ पर्यावरण बनाने में सभी को आगे आना चाहिए। जल संग्रह, जीव जंतु संरक्षण के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम में सुदीप पाण्डेय, शीतल पाठक, देवराज सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, डॉ. उमेश तिवारी सहित कई शिक्षक एवं छात्र – छात्राएं मौजूद रहे। जिला ग्रीन एवं विज्ञान क्लब के संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ।

 

World <a  href=
Earth Day 2019 School program” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/23/01_21_4467852-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: Patrika

संकट में पृथ्वी
सुदीप पाण्डेय ने कहा कि पृथ्वी धीरे – धीरे संकट में आ रही है। यहां पाई जाने वाली प्रजातिया, जीव जंतुओं के जीवन में कठिनाई आ रही है। डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि सभ्यता का विकास तभी पूर्ण माना जाएगा जब हम प़ृथ्वीवासी अपना परि आवरण को सम बनाए रखेंगे। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र – छात्राओं के बीच निबंध, प्रश्नोत्त्तरी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

परिसर में रोपे गए पौधे
विश्व अर्थ डे के अवसर पर सोमवार को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अंजनी त्रिपाठी एवं एडी कार्यालय के अन्य स्टाफ ने पौधा रोपण किया। इसके साथ ही शासकीय माध्यमिक शाला क्रमांक एक रीवा में पौधा रोपण किया गया। पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्राचार्य राजेंद्र दुबे, उर्मिला सिंह, फरीदा सिद्दीकी, विशाला शुक्ला, अरुण द्विवेदी एवं निजाम हुसैन मौजूद रहे।

Home / Rewa / पृथ्वी को बचाने विशेषज्ञों ने रखी अपनी राय कहा, हम सब एक – एक पौधा जरूर रोपें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो