scriptएक मास्क एक जिंदगी अभियान के तहत 23 सौ लोगों को बांटे मास्क, बिना मास्क वालों से वसूला दस हजार जुर्माना | A mask distributed to 23 hundred people under a Zindagi campaign, ten | Patrika News
सागर

एक मास्क एक जिंदगी अभियान के तहत 23 सौ लोगों को बांटे मास्क, बिना मास्क वालों से वसूला दस हजार जुर्माना

विधायक ने बांटे मास्क, गांधी तिराहा पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

सागरAug 10, 2020 / 08:46 pm

anuj hazari

A mask distributed to 23 hundred people under a Zindagi campaign, ten thousand fine recovered from maskers

A mask distributed to 23 hundred people under a Zindagi campaign, ten thousand fine recovered from maskers

बीना. सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत सोमवार को गांधी चौक पर मास्क वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत विधायक महेश राय मास्क वितरित कर की और लोगों से मास्क लगाने के लिए कहा, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। इस अवसर पर मास्क बैंक से 23 सौ मास्क वितरित किए गए हैं। वहीं किराना एसोसिएशन द्वारा एक हजार मास्क, मास्क बैंक में जरूरतमंदों को देने के लिए अध्यक्ष अरविंद जैन ने जमा किए। इस अवसर पर तहसीलदार संजय जैन, नायब तहसीलदार संगीता सिंह, जेई आकाश जैन, सुजीत मिश्रा, सोहन अहिरवार मौजूद रहे।
मास्क न लगाने से वसूला जुर्माना
एसडीएम अमृता गर्ग के निर्देशन में मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया गया। सोमवार को सर्वोदय चौराहा पर सौ लोगों पर कार्रवाई कर दस हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही अभियान का प्रचार भी जागरूकता रथ से किया गया। कार्रवाई के दौरान जेई आकांशा मिश्रा, एसआइ प्रीतम ठाकुर, आरआइ प्रताप सिंह यादव, अरमान अहमद, शिवदर्शन सेन, राजा त्रिपाठी, गोविंद पंथी, शिवास जैन, विवेक राजपूत, भूपेंद्र यादव, शशिकांत उदैनिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Home / Sagar / एक मास्क एक जिंदगी अभियान के तहत 23 सौ लोगों को बांटे मास्क, बिना मास्क वालों से वसूला दस हजार जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो