scriptहादसाः मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 15 से ज्यादा मजदूर घायल | Accident: A vehicle full of laborers overturns, more than 20 laborers | Patrika News
सागर

हादसाः मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 15 से ज्यादा मजदूर घायल

दमोह -सागर रोड पर परसोरिया में सड़क हादसा

सागरFeb 19, 2021 / 07:40 am

Hitendra Sharma

1.png

सागर. देर रात दमोह -सागर रोड पर परसोरिया में सड़क हादसे में 15 से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। हादसे में लोड़िग वाहन कई दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गया। लोडिंग वाहन में उमरिया जिले के मजदूर, उमरिया से फसल कटाई के लिए कुरवाई जा रहे थे। मजदूर घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गनीमत रही कि हादसा जब हुआ तब दुकानें बंद थी।

दमोह सागर मार्ग पर परसोरिया कस्बे में लोडिंग वाहन असंतुलित होकर करीब 10 से 15 दुकानों को तोड़ता हुआ पलट गया। हादसे में लोडिंग में सवार करीब 15 मजदूर घायल हुए हैं। यह मजदूर उमरिया जिले के चंदवार थाने के रहने वाले हैं। वे फसल की कटाई के लिए विदिशा जिले के कुरवाई जा रहे थे। परसोरिया से गुजरते समय वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया। लोडिंग एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद एक के बाद एक कई दुकानों को तोड़ता हुआ पलट गया हादसे के समय लोडिंग वाहन में करीब 25 कटाई मजदूर सवार थे। जिनमें से 15 को घायल अवस्था में पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 8 मजदूरों को भर्ती किया गया है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।

0.png
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zee9f

Home / Sagar / हादसाः मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 15 से ज्यादा मजदूर घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो