scriptस्वर्ण कलशों से होगा भगवान आदिनाथ का महामस्तिकाभिषेक | Adinath Jayanti | Patrika News
सागर

स्वर्ण कलशों से होगा भगवान आदिनाथ का महामस्तिकाभिषेक

आदिनाथ जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सागरMar 28, 2019 / 07:43 pm

रेशु जैन

स्वर्ण कलशों से होगा भगवान आदिनाथ का महामस्तिकाभिषेक

स्वर्ण कलशों से होगा भगवान आदिनाथ का महामस्तिकाभिषेक

सागर. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तपकल्याण शुक्रवार को अतिशय क्षेत्र काकागंज के आदिनाथ जिनालय में आचार्य निर्भय सागर महराज के ससंघ सानिध्य में मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे अभिषेक एवं संगीतमय पूजन होगा। इसके बाद मंगलदेशना होगी। सुबह ९.३० बजे से स्वर्ण कलशों से महामस्तिकाभिषेक होगा। शाम को भगवान की आरती, पालना झुलाना एवं सामूहिक भक्तांबर पाठ सांस्कृतिक नवयुवक मंडल काकागंज द्वारा किया जाएगा।
एक दिन पहले बुधवार को आचार्य निर्भय सागर महाराज का यहां मंगल प्रवेश हुआ। उन्होंने क हा कि आदिबाबा की जन्म जयंती मनाने आया हूं।

समिति गठित

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी एवं प्रबंधकारिणी की बैठक भी हुई। अध्यक्ष सुनील जैन ने समितियों का गठन किया । मुनि सेवा संघ काकागंज का गठन करके श्रीयांस जैन को अध्यक्ष, शैलू जैन उपाध्यक्ष , सुशील महामंत्री, प्रदीप जैन प्रचार मंत्री, चक्रेश जैन आहार व्यवस्था , विमल स्वगत मंत्री, राजेन्द्र जैन, सुमन, महेन्द्र जैन को संयोजक मनोनीत किया गया ।

Home / Sagar / स्वर्ण कलशों से होगा भगवान आदिनाथ का महामस्तिकाभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो