scriptamazing dance : कांच के टुकड़ों पर 108 कलशों के साथ किया नृत्य, सिर पर आग रखकर बनाई चाय | Amazing dance on glass pieces in dashlakshan parv | Patrika News
सागर

amazing dance : कांच के टुकड़ों पर 108 कलशों के साथ किया नृत्य, सिर पर आग रखकर बनाई चाय

फर्श पर कांच के टुकड़े, तलवार। सिर पर एक के बाद एक कर रखे १०८ कलश और इसी के साथ चलता रहा नृत्य। यह जिसने भी देखा अचरज से भर गया।

सागरAug 30, 2017 / 11:34 pm

रेशु जैन

dashlakshan parv in sagar

Amazing dance on glass pieces in dashlakshan parv

सागर. दशलक्षण पर्व के उपलक्ष्य में गोपालगंज स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को ओम सांई राम म्यूजिकल ग्रुप भीलवाडा़ से सीमा राजस्थानी द्वारा 108 कलशों की भव्य आरती की प्रस्तुति दी गई। समारोह में सबसे बड़ा आकर्षण उन्होंने सिर पर आग रखकर चाय बनाई, जिसे देखकर सारा परिसर तालियों से गुंजायमान हो गया। साथ ही कांच के टुकड़ों और थाली पर नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति भी दी।
इससे पहले समारोह में सर्व प्रथम चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन मुख्यअतिथि डीआईजी राकेश कुमार जैन और प्रदीप रांधेलिया ने किया। इस अवसर पर उनके साथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील सानोधा, सचिव अनिल नैन्धरा, उपाध्यक्ष सुनील छाया ने दिया। कार्यक्रम में भोजनशाला परिवार के सदस्यों प्रशांत सानोधा, देवेंद्र नैन्धरा, राहुल सतभैया, अंकुश बहेरिया, नीलेश चौधरी, जितेंद्र जैन, समकित जैन, छोटू बजाज, प्रिंस जैन, राजू बहेरिया, गोलू बहेरिया ने सभी अतिथियों का तिलक और श्रीफल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बहुत अधिक संख्या में सागर जैन समाज के साधर्मी बंधु उपस्थित रहे।
ये होंगे कार्यक्रम
एक सितंबर को निशांत कंठकला मंच बिजनौर के द्वारा धर्म एवं संस्कृति पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा।
तीन सितंबर को ब्रह्मचारी. डॉ. भरत द्वारा केबीसी की तर्ज पर ‘विद्यासागर चारों धाम’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
भोजनशाला में मिला सात्विक भोजन
पर्युषण पर्व के शुभ अवसर पर गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंकुर कॉलोनी मकरोनिया और गोपालगंज जैन मंदिर में नि:शुल्क भोजनशाला चलाई जा रही है। दोनों भोजनशालाओं में समाज के सागर के बाहर के छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए पर्युषण पर्व के शुभ अवसर नि:शुल्क शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है। ११ दिवस तक यहां सात्विक भोजन कराया जा रहा है। समय सुबह 9 से दोपहर 12.0० बजे एवं शाम 4 बजे से 6.15 तक रखा गया है। अंकुर कॉलोनी में भोजनशाला में अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। समय-समय पर यहां २०० लोग भोजन कर रहे हैं। विगत ६ वर्षों से भोजनशाला का संचालन किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो