scriptBig Breaking बीजेपी समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर जबरदस्त ब्लास्ट, तीन गंभीर Video | Big Blast in Nagar Panchayat Adhyaksh House in Tikamgarh MP | Patrika News
सागर

Big Breaking बीजेपी समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर जबरदस्त ब्लास्ट, तीन गंभीर Video

बिग ब्रेकिंग बीजेपी समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर जबरदस्त ब्लास्ट, तीन गंभीर

सागरSep 21, 2018 / 02:01 pm

Samved Jain

NLdL

Big Breaking बीजेपी समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर जबरदस्त ब्लास्ट, तीन गंभीर Video

टीकमगढ़. जिले के बड़ागांव क्षेत्र में भाजपा समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर में शुक्रवार की सुबह जोरदार धमाका हुआ। सुबह-सुबह हुए इस धमाके के कारण भगदड़ मच गई और घर में मौजूद तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें तत्काल ही बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां वह उपचाररत है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिसके द्वारा ब्लास्ट के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं हो सका। इधर मीडियाकर्मियों को भीतर से कवरेज करने के लिए फिलहाल रोका गया है। जिससे ब्लास्ट सामग्री घर में रखे होने का संदेह जताया जाने लगा है। हालांकि, पुलिस नेे पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरण कसगर के घर शुक्रवार की सुबह अचानक से जोरदार धमाका होता है। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते चीख पुकार होने लगती है। आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकलने के भागने लगते है। कोई इस भयंकर ब्लास्ट को गैस टंकी फटना बताता है तो कोई बम। कुछ ही देर में नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के बाहर भीड़ जमा हो जाती है। घर में मौजूद लोगों को घर से बाहर निकालने का काम किया जाता है। तीन लोग इस ब्लास्ट में गंभीर घायल हुए, जिन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया जाता है।
Big Breaking बीजेपी समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर जबरदस्त ब्लास्ट, तीन गंभीर Video
ब्लास्ट के बाद पुलिस को सूचना दी जाती है। इधर घटना के बाद किसी को भी स्थल पर जाने से रोका जा रहा है। जिससे तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। कहा यह भी जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरण कशगर भाजपा समर्थक है और इनके घर में लंबे समय से राजनीति की आड़ में अवैध तरीके से विस्फोटक पदार्थ पटाखा आदि बनाने का कार्य चलता था और शुक्रवार को पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। जिसमें मजदूर घायल हुए है। हालांकि, मामले को दबाने का प्रयास भी नगर पंचायत अध्यक्ष इस दौरान करते नजर आए । इस दौरान वह मीडिया कर्मियों को भी राजनैतिक धौंस देने से पीछे नजर नहीं आए। हालांकि, पुलिस ने मामले में सूक्ष्म जांच करने की बात कही है।

Home / Sagar / Big Breaking बीजेपी समर्थक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर जबरदस्त ब्लास्ट, तीन गंभीर Video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो