scriptमोबाइल में हुआ ब्लास्ट, चार सगे भाई बहन झुलसे, एक की हालत गंभीर, देखें Video | blast in mobile four wounded in chhatarpur | Patrika News
सागर

मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, चार सगे भाई बहन झुलसे, एक की हालत गंभीर, देखें Video

पढ़ें पूरी खबर देखें वीडियो

सागरMar 30, 2018 / 02:33 pm

Samved Jain

Ab0N
उन्नत पचौरी छतरपुर. जिले के एक गांव में घर में हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भगदड़ मच गई। लोग घरों से बाहर की ओर भागे और देखा चार बच्चे यहां वहां वेसुध हालात में पड़े हुए थे। जबकि एक मोबाइल के टुकड़े यहां-वहां पड़े मिले। तत्काल की बच्चों को जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया, जहां चारों की स्थिति गंभीर बताई जा रहा है। ब्लास्ट मोबाइल में होना बताया जा रहा है। इसके दो दिन पहले ही दमोह में भी एक चाइना का मोबाइल ब्लास्ट हो गया था, जिससे एक व्यक्ति का कान जल गया था।
 

जानकारी के अनुसार मातगुवां थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में उस समय हडकंप मच गया, जब घर में मोबाइल को लेकर खेल रहे चार सगे भाई बहन मोबाइल में ब्लास्ट हो जाने से झुलस गए। ब्लास्ट में चारों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।
मोबाइल में अचानक से ब्लास्ट

जिला अस्पताल पहुंचे घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि वह मातगुवां थाना क्षेत्र के बरद्वाहा गांव निवासी है। ब्लास्ट अशोक राजा बुंदेला के घर हुआ है। उनके चार बच्चे हैं, जिसमें से दो पुत्र भूपेंद्र राजा (9) व केशव राजा (3) और दो पुत्री रज्जो राजा (7) व प्रथ्वी राजा (5) घर में एक साथ मोबाइल से खेल रहे थे। चाइनीज कंपनी के इस मोबाइल में अचानक से ब्लास्ट हो जाता है और बच्चे यहां-वहां पड़े हुए देखे जाते है। ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि घर में रखी सामग्री में भी नुकसान होता है।
Ab0N
 

चाइना स्मार्ट फोन को चलाकर खेल रहे थे

पिता अशोक राजा बुंदेला ने बताया कि वह किसी काम के लिए बाहर गए थे। उन्हें सूचना मिली थी कि सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ है। जिसमें चारों बच्चे अपने घर मेड इन चाइना स्मार्ट फोन को चलाकर खेल रहे थे। तभी मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे चारों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। ब्लास्ट की आवाज तेज होने से परिजन वहां पर दौड़ कर आए तो चारों बच्चे अचेत अवस्था में पडे थे। इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। परिजनों द्वारा चारों बच्चों को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चारों को ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
हालत गंभीर बताई जा रही

जिला अस्पताल छतरपुर में भूपेंद्र राजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल के परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल में आने के बाद यहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को सही से इलाज नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यहां पर डॉक्टर ने आकर बच्चे को देखा और दूसरे डॉक्टर से इलाज कराने की बात कह कर चले गए। इसके बाद अभी तब कोई और डॉक्टर नहीं आए। वहीं घायल की हालत में अभी भी कोई सुधार नहीं हो सका है।
घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक हमारे यहां इसकी सूचना नहीं आई है। घटना में घायल बच्चों को उनके परिजनों द्वारा सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां से तहरीर आएगी। तब मामले की जांच की जाएगी।

ताध्वी अग्नीहोत्री, थाना प्रभारी मांतगुवां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो