scriptशहर के पास City forest के रूप में विकसित होंगे जंगल, आ जाएगा मजा | City forest project of forest department taaza samachar sagar jila | Patrika News
सागर

शहर के पास City forest के रूप में विकसित होंगे जंगल, आ जाएगा मजा

सिटी फॉरेस्ट. एक-एक हेक्टेयर में लगाए जाएंगे खास प्रजातियों के पौधे

सागरJan 17, 2018 / 06:30 pm

मदन गोपाल तिवारी

city forest
सागर. वन विभाग शहर से सटे जंगल को सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित कर रहा है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। खास बात यह है कि सिटी फॉरेस्ट की एक-एक हेक्टेयर जमीन में अलग-अलग प्रजाति के वन तैयार किए जाएंगे, इसके लिए वनों की विभिन्न प्रजातियों को तैयार करने की जिम्मेदारी अनुसंधान वृत्त को सौंपी गई है। हालांकि इन वनों को तैयार करने में अभी समय लगेगा, लेकिन शुरुआत में ही लोगों को कुछ विशेष प्रकार के वृक्षों के दीदार करने का अवसर मिलेगा। वनों की कई प्रकार की प्रजातियां होती हैं, जिसमें इमरती लकड़ी के वन, बांस के वन, फलदार वृक्षों के वन, कटीले वन, औषधि वन आदि शामिल होते हैं। इन अलग-अलग प्रजाति के वनों की क्या परिस्थितियां होती हैं, इनमें विशेषता क्या है, साथ किस वन में कैसा अनुभव होता है…ये अनुभव सिटी फॉरेस्ट में घूमने आने वाले सैलानियों को एक ही परिसर में मिलेगा।
शहर से सटे जंगलों को सिटी फॉरेस्ट के रूप में किया विकसित किया जा रहा है। यहां विभाग द्वारा एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। सिटी फॉरेस्ट में हिरण, खरगोश जैसे वन्यप्राणियों की चहलकदमी भी रहेगी।
खुली हवा का मिलेगा आनंद
सिटी फॉरेस्ट से लोगों को विभिन्न प्रजातियों और वृक्षों को जानने का मौका तो मिलेगा ही। साथ में खुली हवा का आनंद भी लोग यहां आकर उठा सकेंगे। शहर की आपाधापी और प्रदूषण भरे माहौल से छुटकारा पाकर यहां घूमने से लोगों को सुकून मिलेगा। जिसका सीधा सा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने मिलेगा। इस प्रोजेक्ट की अब लोगों को जल्द से जल्द आने की उम्मीद होगी।
यह है उद्देश्य
व्यस्त जीवनशैली में लोग प्रकृति को करीब से नहीं निहार पाते हैं। जंगलों में खूंखार जानवरों का भी खतरा रहता है। लेकिन विभाग की मंशा है कि सिटी फॉरेस्ट में लोग विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों को जानने के साथ प्रकृति के दीदार कर सकें।
सिटी फॉरेस्ट में अलग-अलग प्रजाति के वनों को तैयार किया जाना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोगों को एक ही परिसर में अलग-अलग वनों का अनुभव मिल सकेगा।
आरपीएस बघेल, मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान वृत्त

Home / Sagar / शहर के पास City forest के रूप में विकसित होंगे जंगल, आ जाएगा मजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो