scriptसीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर | Cm Kamal Nath Public addressing in sagar for 2019 lok sabha election | Patrika News
सागर

सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर

सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर

सागरMar 06, 2019 / 05:51 pm

govind agnihotri

सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर

सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर

सागर। पीटीसी ग्राउंड में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सागर आकर एक नई ऊर्जा आती है। सागर आकर बहुत खुशी हुई। किसान आत्महत्या, बलात्कार में, बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन था। हमारे सामने कृषि क्षेत्र की चुनोती थी। किसानों से सभी का व्यापार चलता है। किसानों से सभी बाजार चलते हैं। किसानों के हाथ में क्रय शक्ति होती है। 2 दिन में 25 लाख किसानों का कर्ज माफ होने जा रहा है।
किसान का जन्म कर्ज में और मृत्यु कर्ज में होती है। आने वाले दिनों में 50 लाख किसानों का कर्ज माफ करेंगे। किसानों के साथ न्याय हो, यह एक चुनौती है। कृषि क्षेत्र में क्रांति लाना है। किसान का बेटा होने का दम भरने वाले शिवराज ने किसान की पीठ पर लात और छाती पर गोली मारी है। नौजवान का भविष्य अंधेरे में नहीं रहेगा। उन्होंने कहा नया निवेश प्रदेश को तभी मिलेगा जब उन्हें विश्वास मिलेगा। इनके हाथों को रोजगार देंगे, जितने उद्योग लगे नहीं उससे ज्यादा बन्द हो गए। 27 प्रतिशत आरक्षण रोजगार में देंगे। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की तस्वीर रखना और सच्चाई का साथ देना। मेकिग इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया को लेकर साधा बीजेपी सरकार पर निशाना।
सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर
सागर में विकास को लेकर अच्छे दिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आए। सम्भाग सागर बहुत पीछे रह गया है। सागर में विकास का नया इतिहास शुरू होगा।
15 लाख रुपए वाले जुमले पर साधा निशाना। कहा- रथ लेकर मध्यप्रदेश आ जाएं यहां का किसान आपको 6 हजार दे देगा। खातों में से 100 रुपए कम हो गए, पर 15 लाख नहीं मिले। नरेंद्र मोदी पर जुमला न देने की दी सलाह दी। राष्ट्रवाद को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना। कहा- एक स्वतंत्रता सेनानी का नाम बता दें जो आपकी पार्टी में जुड़ा हो। नर्मदा साफ तो नहीं हुई, बैंक जरूर साफ हो गए।
सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर
गंगा साफ अभियान पर कहा- जिनकी नियत साफ नहीं वह क्या गंगा और नर्मदा को साफ करेंगे। नोटबन्दी पर भी दागे सवाल। हम प्रदेश के हितों की रक्षा मिलकर करेंगे। काला धन नहीं आया। जनता को कंगाल जरूर कर दिया। 70 दिन में अपनी नेकी और नियत आपके सामने रखी है। 15 साल और 70 दिन की तस्वीर सामने रखना। कांग्रेस का झंडा देश की संसद में लहराएगा. इस दौरान सीएम कमलनाथ ने सागर में राज्य स्तरीय विवि खोलने की मांग को पूरा करने समय मांगा है। कार्यक्रम में भाजपा से कांग्रेस में कुछ नेता भी शामिल हुए। जिसे लेकर कार्यकर्तओं ने नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के आने के पूर्व भी जमकर हुआ प्रदर्शन, मंच से समझाइश दिए जाने के बाद शांत हुआ मामला।
सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर

और सटकने लगी जनता
कांग्रेस के जय किसान ऋण माफी योजना के कार्यक्रम के तहत उस समय हड़कंप मच गया। जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही आयोजन स्थल से जनता का जाना शुरू हो गया। एक-दो नहीं बड़ी संख्या में समूह बनाकर लोग पांडाल से बाहर हो गए। जिसे देख कांग्रेस के बड़े नेताओं में हड़कंप मच गई।

Home / Sagar / सीएम कमलनाथ उड़ा रहे थे मोदी की योजनाओं की धज्जियां, यहां बीच कार्यक्रम से जनता बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो