scriptठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन | Cold winds bloom | Patrika News
सागर

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बुधवार को चली ठंडी हवाओं ने दिन में लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया

सागरJan 10, 2019 / 12:55 pm

रेशु जैन

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

सागर. बुधवार को चली ठंडी हवाओं ने दिन में लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। सुबह से आसमान में छाई धुंध व बादलों के साथ 10 किमी औसत प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया। इन दिनों धूप बहुत कम समय के लिए निकल रही है। लोगों को दिन व रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में मौसम के जानकार बूंदाबांदी या बारिश की आशंका भी जता रहे हैं। आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढऩे की आशंका है। बुधवार को शहर का अधिकम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंड का असर सागर के अलावा दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में काफी है। लगापार गिर रहे पारे के बीच सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल करके रखा है। सुबह ९ बजे तक और शाम ५ बजे से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसमें लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। जिससे लोग घरों में ही ज्यादातर रहना पसंद कर रहे है।

Home / Sagar / ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो