scriptफंदे पर लटका मिला युवक का शव, पढ़ें खबर | Dead body of young man found hanging | Patrika News
सागर

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पढ़ें खबर

परिजनों ने उसे ढूंढ़ा

सागरDec 04, 2020 / 08:23 pm

anuj hazari

Dead body of young man found hanging

Dead body of young man found hanging

बीना. भानगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम गढ़ौली में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना मृतक के पिता ने पुलिस के लिए दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को उतारकर सिविल अस्पताल पीएम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब दस बजे कमलसिंह पिता रामसिंह लोधी(22) खाना खाकर घर से निकला था। जो रात में वापस नहीं आया इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढ़ा तो उसका शव उसके ही खेत में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे लटका मिला। घटना की सूचना रामसिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।


आग से झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत


गांधी वार्ड निवासी रामस्वरुप पिता गुलाब राय(27), 10 नबंवर को आग के संपर्क में आने से झुलस गया था जिसका इलाज चल रहा था। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Home / Sagar / फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पढ़ें खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो