scriptअक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी | Devi Maa Most like a rashi in october 2018 Lucky rashifal | Patrika News
सागर

अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी

अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी

सागरOct 02, 2018 / 12:56 pm

Samved Jain

अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी

अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी

सागर. अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। और इस महीने में माता रानी की कृपा एक विशेष राशि पर होने वाली है। जिस राशि के लोगों पर माता रानी की कृपा होती है और जिसके जीवन में माता रानी के चरण पड़ते हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। ऐसे लोगों का दुख-दर्द और कष्ट खत्म हो जाता है। और धन की कोई कमी नहीं आती है। आइए जानते हैं वह भाग्यशाली राशि कौन सी है।
अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी
ये है वह राशि

अक्टूबर के महीने में मीन राशि में माता रानी के पवित्र कदम पडने वाले हैं। जिससे इनका अच्छा समय शुरू होने वाला है। और माता रानी की कृपा से इनकी हर मनोकामना पूरी होगी। व्यापार के नए-नए मार्ग खुलेंगे। इनका प्रत्येक काम तरक्की करेगा और इनके जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए-नए और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा।
अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी
अक्टूबर में ही शारदीय नवरात्रि


10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने वाले हैं। इसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों में पूजा की जाती है। साल में नवरात्रि दो बार मनाई जाती है पहला चैत्र मास में और दूसरा अश्विन माह की शारदीय नवरात्रि। शारदीय नवरात्रि में दसवें दिन दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहते हैं मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कैसे हुई थी आइए जानते हैं। ऐसी मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भगवान राम के द्वारा हुई थी। लंका पर विजय प्राप्ति के लिए भगवान राम में समुद्र किनारे लगातार 9 दिनों तक शक्ति की उपासना की थी। तभी से शारदीय नवरात्रि को मनाने की परंपरा चली आ रही है।
शुभ कार्य शुरू करने पर मनोकामना होगी पूरी

शारदीय नवरात्रि में हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं इसमें किसी विशेष कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इन खास दिनों पर लोग गृह प्रवेश और नई गाडिय़ों की खरीददारी करते हैं। शारदीय नवरात्रि में लगातार नौ दिनों तक शक्ति की पूजा करने के बाद 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि 10वें दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था इसी दिन अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी।
अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी
शारदीय नवरात्रि 2018 : किस दिन करें किस देवी की आराधना


10 अक्टूबर- नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अक्टूबर- नवरात्रि 2 दिन तृतीय- चंद्रघंटा पूजा
12 अक्टूबर- नवरात्रि का तीसरा दिन- कुष्मांडा पूजा
13 अक्टूबर- नवरात्रि का चौथा दिन- स्कंदमाता पूजा
14 अक्टूबर- नवरात्रि का 5वां दिन- सरस्वती पूजा
15 अक्टूबर- नवरात्रि का छठा दिन- कात्यायनी पूजा
16 अक्टूबर- नवरात्रि का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा
17 अक्टूबर- नवरात्रि का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन
18 अक्टूबर- नवरात्रि का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्रि पारण
19 अक्टूबर- दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी

Home / Sagar / अक्टूबर के महीने में देवी मां इस राशि पर बरसाएंगी कृपा, हर मनोकामना होगी पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो