scriptdhanteras 2017 : राशि और मुहूर्त के अनुसार करेंगे खरीदी, तो नहीं आएगी कंगाली | dhanteras 2017 shopping according to zodiac | Patrika News
सागर

dhanteras 2017 : राशि और मुहूर्त के अनुसार करेंगे खरीदी, तो नहीं आएगी कंगाली

पुष्य नक्षत्र बृहस्पति का नक्षत्र कहलाता है। गुरु व चंद्रमा व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं।

सागरOct 11, 2017 / 12:51 pm

Rajesh Kumar Pandey

dhanteras-2017-shopping-according-to-zodiac

dhanteras-2017-shopping-according-to-zodiac

सागर. इस बार दीपोत्सव अपने साथ कई विशेष संयोग लेकर आ रहा है। इन योग-संयोग और राशि के अनुसार की खरीदी शुभ फलदायी होगी। सामान्यत: दिवाली से पहले धनतेरस पर विशेष खरीदारी होती है लेकिन धनतेरस से 4 दिन पहले मिनी धनतेरस पर भी बाजार पर जमकर धन बरसेगा। पुष्य महायोग पर १३ अक्टूबर को खरीदारी का विशे? योग ग है।
दीपावली से पूर्व पुष्य महायोग 13 अक्टूबर को सुबह 7.46 बजे से अगले दिन सुबह 6.54 बजे तक रहेगा। चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहेगा। पुष्य नक्षत्र बृहस्पति का नक्षत्र कहलाता है। गुरु व चंद्रमा व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं। गुरु व चंद्रमा के संयोग से यह खरीदारी का महापर्व बनेगा। इस दिन सिद्ध योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में की गई खरीदारी चिर स्थाई व विशेष फलदायी होगी।
योग : त्योहार होगा खास
दिवाली पर दुर्लभ योग बन रहा है। 19 को बृहस्पति तुला में रहेंगे साथ ही नवग्रहों के राजा सूर्य और वाणी विद्वतता के घोतक और वर्ष के राजा बुधदेव भी तुला में विराजमान रहेंगे। गुरु, बुध और सूर्य के साथ इस दिन प्रबल राजयोग और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ये योग सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि रूप चतुर्दशी पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग रहेंगे।
धनतेरस को धूम्र योग
धनतेरस को धूम्र योग, पूर्वा फाल्गुनी व उत्तरा फाल्गुनी और नक्षत्र का संयोग रहेगा। इसी प्रकार रूप चतुर्दशी को रवियोग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। दीपावली के दिन हस्त नक्षत्र विद्यमान रहेगा।
चौघडिय़ा मुहूर्त
लाभ व अमृत- सुबह 7.55 से 10.47 बजे
शुभ- दोपहर 12.13 से 1.49 बजे तक
चर- शाम 4.31 से लेकर 5.57 बजे तक
लाभ- रात्रि 9.05 से लेकर 10.38 बजे तक

राशि और फलदायी खरीद
मेष- इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना, कपड़े
वृष- प्रॉपर्टी, वाहन, ज्वैलरी
मिथुन- चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक सामान
कर्क- स्वर्णाभूषण, प्रॉपर्टी, वाहन
सिंह- कपड़े, घरेलू सामान
कन्या- फ्लैट, ज्वैलरी, वाहन
तुला- नया व्यापार, कम्प्यूटर-लैपटॉप, वाहन
वृश्चिक- भूमि, सिक्के, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान
धनु- कपड़े, फर्नीचर, घरेलू सामान
मकर- सोफा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, प्रॉपर्टी
कुंभ- वस्त्र, यात्रा बुकिंग, स्वर्णाभूषण
मीन- धार्मिक ग्रंथ, स्वर्ण, जमीन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान

Home / Sagar / dhanteras 2017 : राशि और मुहूर्त के अनुसार करेंगे खरीदी, तो नहीं आएगी कंगाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो