scriptबड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल | Dirty father Murderd his son For adultery | Patrika News
सागर

बड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल

दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध, बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल

सागरJul 13, 2018 / 04:32 pm

Samved Jain

बड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल

बड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल

सागर. हवस। एक ऐसा नशा, जिसका आदि होने पर अपना खून भी काटने को दौड़ता है। इसका शिकार व्यक्ति किस हद तक जा सकता है, ऐसे मामलों से पहले भी आप रूबरू हो चुके होंगे, लेकिन इस बार हवस के चक्कर में पिता-पुत्र का रिश्ता शर्मशार हुआ है। एक पिता सिर्फ इसलिए अपने पुत्र की हत्या कर देता है कि उसे पिता का अन्य महिला के साथ संबंध बनाना मंजूर नहीं था। एक बार जब पिता को अन्य महिला के साथ पुत्र रंगे हाथ पकड़ लेता है तो हवस के नशा में चूर पिता पर खून सवार हो जाता है और फिर गांव में मिलती है बेटे की लाश। एक महीने पहले हुई इस वारदात का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया है। जिसमें सनसनीखेज तथ्य सामने आए है।


शुक्रवार को दमोह पुलिस की गिरफ्त में खड़े उस हवसी और हत्यारे पिता के चेहरे पर उसके कुकृत्य की एक सिकन भी नहीं थी। हालांकि, अब उसे जेल भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए दमोह पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जो तथ्य प्रस्तुत किए, उसने सभी को झंकझोर दिया। तय है आप भी हैरत में पड़ जाएंगे कि कोई पिता या इंसान आखिर ऐसे कैसे कर सकता है। जानते है क्या बताया पुलिस ने….

बड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल
 

गांव के तालाब में मिला था शव, जताई गई थी हत्या की आशंका


प्रकरण की शुरुआत होती है दमोह जिले के हिंडोरिया थाना के गुंजी गांव के तालाब से। जिसमें 16 जून 2018 को उतराता हुए एक शव मिलता है। जिसकी पहचान गांव के ही राहुल मिश्रा 24 वर्ष के रूप में की जाती है। इस दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिलता है। जिसमें प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या करने जैसी बातों का जिक्र होता है। इधर, पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। हिंडोरिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया था।
बड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल
 

परतें खुली तो पुलिस की भी उड़ गई नींद


जो पिता अब तक अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए सिर पीट रहा था। वहीं हत्यारा होगा। यह बताने में पुलिस ने भले ही 30 दिन लगा दिए, लेकिन उसके खिलाफ सबूत पुलिस को कुछ दिनों में ही मिलने लगे थे। पहला शक सुसाइड नोट पर था, जो पकड़ा गया और उसके बाद जो परतें खुलती गईं, उसने पूरा सच सामने ला दिया। मृतक राहुल के पिता राजेश मिश्रा ने ही अपना गंदा काम छुपाने और अवैध संबंधों को बहाल रखने के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी थी।
बड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल
 

दूसरी महिला से पिता ने बना लिए थे संबंध


आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो जो मामला सामने आया वह शर्मशार कर देने वाला था। पुलिस के अनुसार पिता राजेश का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी बेटे राहुल को लग गई थी। एक दिन तो राहुल ने पिता को रंगे हाथ भी पकड़ लिया था। इसके बाद पिता को लगने लगा था कि राहुल उसके बीच ऐसे ही आता रहेगा। नतीजन, उसने बेटे की ही हत्या करने का प्लान तैयार किया और गला रेत कर १५ जून को बेटे राहुल की हत्या कर दी। साथ ही साक्ष्य छुपाकर राहुल के शव को तालाब में फिंकवा दिया और स्वयं ही उसकी मौत पर रोना रोने लगा था।

रिश्ते हुए शर्मशार


पिता ही निकला पुत्र का कातिल, अपने अवैध संबंधों को छिपाने पिता ने ही की थी पुत्र की हत्या, हवस के बीच आ रहे बेटे की पिता ने की थी हत्या, पिता ही निकला बेटे का हत्या जैसी हैडलाइन तो शनिवार के अखबारों में पढऩे मिल जाएगी, लेकिन रिश्तों को शर्मशार करने वाली इस खबर के बाद समाज सुधारक और सरकारी नुमांइदों का क्या तर्क होगा, यह दिलचस्प होगा। बहरहाल, आरोपी पिता के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Home / Sagar / बड़ी खबर: दूसरी महिला के साथ पिता ने बनाए संबंध,बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दिया कत्ल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो