scriptदीपावली पर खरीददारी के लिए पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग कल | diwali | Patrika News
सागर

दीपावली पर खरीददारी के लिए पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग कल

– त्योहार पर होगी धन वर्षा, बाजार में 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान
– ऑटोमोबाइल में होगी करीब 30 करोड़ की बिक्री

सागरOct 19, 2019 / 08:33 pm

रेशु जैन

 

सागर. सालों बाद दीपावली से पहले खरीदी के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, इस कारण दीपावली पर बाजारों में अ’छी रौनक रहेगी। खरीदारी का महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र दो दिन रहेगा। यह मुहूर्त 21 अक्टूबर से प्रारंभ होकर मंगलवार की शाम 4.45 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही दोनों दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इसके चलते वाहन, भूमि, भवन, एवं खड़ी फसलों के सौदों के लिए यह शुभ माना जा रहा है।

पं. केशव महाराज के अनुसार 21 अक्टूबर को अहोई अष्टमी (काली पूजा) पर सोमवार को शाम 5.३5 बजे से पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कि दिन मंगलवार को शाम 4.45 बजे तक रहेगा। 2३ घंटे का पुष्य नक्षत्र प्रभावकारी है। क्योंकि नक्षत्र के आरंभ से लेकर समाप्ति तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। मंगल पुष्य के साथ मंगलवार को मंगल का उदय हो रहा है। इसके कारण रियल स्टेट, पेट्रोकेमिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एग्रिकल्चर, बैंकिंग, इंश्योरेंस आदि सेक्टरों पर विशेष प्रभाव रहेगा। इन क्षेत्रों के व्यवसाय में तेजी आएगी। दिवाली तक बन रहे विभिन्न संयोग के बीच बाजार में करीब १०० करोड़ के कारोबार का अनुमान जताया जा रहा है।

धनतेरस के लिए सज गया बर्तन बाजार

धनतेरस पर बर्तनों के बाजार में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलेगी।त्योहार में बर्तनों के साथ ही सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं भी काफी खरीदी जाती है। यही कारण है कि सराफा बाजार भी धनतेरस व दीपावली के लिए विशेष रुप से तैयार किया गया है। 25 अक्टूबर को शाम साढ़े चार बजे से 26 अक्टूबर को दोपहर बाद दो बजे त्रियोदशी योग है। ऐसे में आज धनतेरस के दिन आप शाम साढ़े चार बजे से रात तक खरीददारी कर सकते हैं।

तुर्की के जेवर की मांग

इस वर्ष सोने के भाव ज्यादा होने की वजह है दुकानों पर लाइट वेट ज्वेलरी की मांग रहेगी। सोना जेवर शहर के बाजार में 37 हजार रुपए प्रति दस ग्राम है। अभी थोड़ी नरमी भी सोने में आई है। व्यापारियों ने बताया इस बार बाजार में तुर्की की ज्वेलरी आई है। जो लाइटवेट है। धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और सुख-शांति की प्राप्ति के लिए सोना-चांदी व डायमंड की खरीदारी को शुभ माना जाता है। शास्त्रों में भी इसका जिक्र है। ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा व्यापारियों ने एक से बढ़कर एक ऑफर की पेशकश की है। इस मौके के लिए लेटेस्ट डिजाइनों की श्रृंखला के साथ हल्के व भारी गहनों से दुकानों को सजा दिया गया है।

ऑफर में हो रही वाहनों की बुकिंग

ऑटोमोबाइल बाजार में भी जमकर धन बरसेगा। धनतेरस के लिए लगभग 500 चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग है। धनतेरस पर कमर्शियल वाहनों की भी बुकिंग लोगों ने की है। इसके अलावा दो पहिया वाहनों में जमकर खरीदी होने वाली है। सभी प्रकार के दो पहिया वाहनों में लगभग 5000 गाडिय़ों की बुकिंग एडवांस में है। वाहनों के बाजार में भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। स्कूटर में दस हजार तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को हर मॉडल में एक हजार तक की छूट डीलरों द्वारा दी जा रही है।

कपड़ो के बाजार में भी ऑफर

त्योहारी सीजन शुरू होते ही कपड़े के बाजार भी सज गए हैं। शोरूम में नई डिजाइन के कपड़े थोक में लग गए हैं, लेकिन अभी बाजार में अपेक्षाकृत तेजी नहीं आ पाई है। हालांकि, युवाओं की पहली पसंद ब्रांडेड कपड़े हैं। कंपनियां रेडीमेड गारमेंट्स पर तमाम तरह के ऑफर दे रही हैं। त्योहार के सीजन में हर कोई खरीददारी का लंबाचौड़ा प्लान तैयार किए बैठा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में भी ऑफर

भौतिकता के बढ़ते प्रभाव के चलते पुष्य नक्षत्र में लेटेस्ट डिजाइन एवं तकनीक के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की भारी खरीदारी होगी। इलेक्ट्रॉनक्स उत्पादों में टीवी, फ्रिज के साथ वॉशिंग मशीन, गीजर, मिक्सर, ओवन, इंडक्शन जैसे ढेरों उत्पादों की जमकर खरीददारी होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दिवाली के मौके पर ५ करोड़ रुपए की खरीददारी का अनुमान है। त्योहार पर ग्राहकों को ऑफिर भी मिल रहे हैं।

रीयल स्टेट में हलचल
रीयल स्टेट कारोबार में भी पुष्य नक्षत्र के दौरान हलचल देखी जाएगी। रीयल स्टेट कंपनियों ने इस खास मौके के लिए लुभावने ऑफर दिए थे, जिसके चलते रीयल स्टेट में फ्लेट्स एवं प्लॉट की खरीदारी हुई,जिसके चलते रीयल स्टेट में भी अच्छा कारोबार होगा

Home / Sagar / दीपावली पर खरीददारी के लिए पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग कल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो