scriptGood news : पन्ना नेशनल पार्क में पक्षियों की दुर्लभ प्रजाति का बसेरा | Good news for birds lovers: Rare species in Panna National Park | Patrika News

Good news : पन्ना नेशनल पार्क में पक्षियों की दुर्लभ प्रजाति का बसेरा

locationसागरPublished: Mar 19, 2022 07:22:23 am

Submitted by:

Rajendra Gaharwar

– व्हाइट टेल्ड आइओरा और ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल ने सभी को चौंकाया
पन्ना। बाघों से गुलजार विश्व विख्यात पन्ना टाइगर रिजर्व से पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां 247 प्रजाति की पक्षियों की मौजूदगी पाई गई है। इनमें 21 ऐसी प्रजाति के पक्षी भी शामिल हैं, जो दुर्लभ होने की कगार पर हैं और इन्हें संकटग्रस्त सूची में रखा गया है। पहली बार टाइगर रिजर्व में व्हाइट टेल्ड आइओरा और ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल ने सभी को चौंका दिया है।

panna birds survey

पहली बार टाइगर रिजर्व में व्हाइट टेल्ड आइओरा और ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल पाई गई है।

यह नतीजे हाल ही में टाइगर रिजर्व में पक्षियों की हुई गणना को लेकर जारी किए गए हैं। जिसने यहां की विविधता को रेखांकित किया है। देशभर से आए स्वयंसेवकों ने तीन दिन तक किए गए सर्वे में जो रिपोर्ट तैयार की है। वह पक्षी लवर्स को झूमने के लिए मजबूर कर देने वाली है। प्रथम पन्ना पक्षी सर्वेक्षण के परिणाम सामने आए हैं। सर्वेक्षण अवधि के दौरान पन्ना टाइगर रिजर्व में 247 पक्षी प्रजातियां पाई गई हैं। मध्य प्रदेश में पहली बार पन्ना टाइगर रिजर्व में व्हाइट टेल्ड आईओरा पाए गए हैं।
यह है खास
– भारत के विभिन्न राज्यों के 60 स्वयंसेवकों ने 4 से 6 मार्च 2022 तक पन्ना टाइगर रिजर्व के पूरे कोर और बफर क्षेत्र में घूमकर यह रिपोर्ट पेश की है।
– इन 247 पक्षियों में से 21 आईयूसीएन संकटग्रस्त सूची से हैं।
– भारत में मौजूद 9 में से गिद्धों की सभी 7 प्रजातियां अच्छी संख्या में बताई गई हैं द्य
– मध्य प्रदेश के कई स्थानों में हमेशा कम संख्या में पाए जाने वाले धारीदार घास के पक्षी टाइगर रिजर्व के केन नदी के 55 किमी खंड के साथ अच्छी संख्या में पाए गए हैं।
– पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल की सूचना मिली है।
– पन्ना टाइगर रिजर्व में पक्षियों के वर्ष भर के आंकड़े प्राप्त करने के लिए मौसमी पक्षी सर्वेक्षण करेंगे, एक मानसून के दौरान, दूसरा सर्दियों के दौरान और दूसरा गर्मियों के दौरान।
पन्ना नेशनल पार्क में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और उनकी संख्या की जानकारी वैज्ञानिक तरीके से जुटाने के लिए यहां पक्षी सर्वे कराया गया है। पक्षी सर्वे में देशभर के विशेषज्ञों ने सुबह और शाम एकसाथ कोर व बफर के सभी १२ रेंजों में सर्वे किया। पक्षी सर्वे के लिए बनाई गई ३० टीमों ने सर्वे कार्य किया था। सर्वे कार्य के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस उपकरण भी लिए हुए थे। जिसकी सहायता से दूर बैठे व हवा में उड़ रहे पक्षियों की सटीक पहचान की जा सकती थी। कार्यक्रम में हाल में ही पन्ना नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर विजयान्थम टीआर ने बताया, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए देश के २२ राज्यों से ४५० पक्षी विशेषज्ञों के आवेदन मिले थे। सर्वे कार्य के लिए पांच-पांच लोगों की टीम बनाई गई है। एक टीम में दो पक्षी विशेषज्ञों के अलावा एक लोकल गाइड, जिप्सी चालक और गार्ड को शामिल किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो