scriptनए ट्रेंड के साथ सिटी मार्केट में आ रही खास ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद | Handmade jewelery | Patrika News
सागर

नए ट्रेंड के साथ सिटी मार्केट में आ रही खास ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद

– शहर में हैंडमेड ज्वेलरी का क्रेज – नेशनल ज्वेलरी डे पर किसी खास को गिफ्ट करें गहना

सागरMar 12, 2019 / 07:49 pm

रेशु जैन

नए ट्रेंड के साथ सिटी मार्केट में आ रही खास ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद

नए ट्रेंड के साथ सिटी मार्केट में आ रही खास ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद

सागर. शहर के बाजार में इन दिनों हैंडमेड ज्वेलरी महिलाओं का ध्यान खींच रही हैं। सिल्वर ज्वैलरी में जहां मीनाकारी के एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं, वहीं मेटल में हाथों से पेंटिंग हो रही है। यही नहीं लाख के चूड़ों में भी कलाकार ट्रेडिशनल जरकिन, मशीन कट या फिर अन्य बीड्स के अलावा हैंड पेंटिंग भी कर रहे हैं। इस ज्वैलरी के क्रेज का ही नतीजा है कि शहर में फुटकर के साथ इसे बेचने वाले थोक विक्रेताओं की भी संख्या बढ़ रहा है।
आज गिफ्ट करें ज्वेलरी डे
आज ज्वेलरी डे हैं। यह दिवस हर साल 13 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन आप किसी खास को ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। यह ज्वैलर्स को पहचानने का दिन भी हो सकता है। यह उन रत्नों को पहनने का दिन भी हो सकता है जो आपके पास पहले से है। खास बात यह है कि इस दिन पर लोग हेंडमेड ज्वेलरी किसी खास को गिफ्ट करते हैं। इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
मीनाकारी वर्क का बढ़ा ट्रेंड

ज्वैलरी डिजाइनर की माने तो आज से पांच साल पहले तक ट्रेडिशनल मीनाकारी सिर्फ गोल्ड ज्वैलरी में नजर आती थी। लेकिन उसी पुरानी तकनीक से अब सिल्वर पर भी मीनाकारी होने लगी हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसके तहत कांच को पिघलाकर हैंडपेंट किया जाता है। माना जाता था कि यह सिल्वर पर मुमकिन नहीं हैं, लेकिन आज यह ज्वैलरी सभी को लुभा रही है। वहीं, मेटल पर भी हैंड पेंटिंग का रूझान बढ़ा हैं। इसमें हाथों से मेटल पर पेंटिंग बनाई जाती हैं और फिर उसे स्प्रे से लेमिनेट करते हैं।
बढ़ रहा है कारोबार
ज्वेलर अमित जैन इमिटेशन ज्वेलरी का कारोबार सागर में बढ़ा है। शहर में मुंबई,राजकोट और जयपुर से ये ज्वेलरी आ रही हैं। लगभग 10 थोक विक्रेता शहर में हैं, इसके अलावा दर्जनों में मनहारी काउंटर यह ज्वेलरी बिकने लगी हैं। व्यापारी अमित जैन ने बताया कि महिलाएं भी घर बैठ इस ज्वेलरी की सेल कर रही हैं। जो यहां से थोक में खरीदकर इसे बेंचती हैं। शहर में लगभग 1 करोड़ रुपए प्रति माह का कारोबार इमिटेशन ज्वेलरी का हैं। लाखों रुपए की इमिटेशन ज्वैलरी रोज बिक रही है, जिनमें 5 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक के हैं आइटम शामिल हैं। इनमें कुंदन, पोलकी, पर्ल आदि के अलावा स्टील, एलुमिनियम और लोहे जैसी धातुओं का प्रयोग होता है।
घरों में हो रही डिजाइन

इमिटेशन ज्वैलरी में लागत काफी कम होती है। इसका बेस मैटल की चेन होती है, जिस पर विभिन्न तरह की डिजाइन की जाती हैं। इसमें औजार भी सामान्य तरह के होते हैं, जो आसानी से उपलब्ध होते हैं। सागर में अनेक घरों में महिलाएं ये ज्वैलरी बनाकर सप्लाई करती हैं। कारोबारियों के अनुसार इमिटेशन ज्वैलरी के कारोबार में हर साल 30 फीसदी की वृद्धि हो रही है। सोना-चांदी की ज्वैलरी महंगी हो रही है, ऐसे में महिलाओं को इमिटेशन की चूडिय़ां, ईयर रिंग्स, नेकलैस,चेन पसंद आ रही हैं।
इन ज्वेलरी का है ट्रेंड
एंटिक ज्वेलरी – यह मुंबई में तैयार की जाती है। गोल्ड पर स्टोन वर्क होता है, कलर हल्का ब्लेक होता है।

विकटोरियन – व्हाइट पर स्टोन वर्क की इस ज्वेलरी को महिलाएं पसंद कर रही हैं।
रजवाड़ी – रजवाड़ी ज्वेलरी इन दिनों ट्रेंड में है। राजा-महाराजा जिन गहनों को पहनते थे यह वही ज्वेलरी है। ग्रीन और महरून कलर का इसमें काम होता है।
गोल्ड प्लेटेड – गोल्ड के जैसे दिखने वाली यह ज्वेलरी है।
माइक्रो ज्वेलरी – इसको खास किस्म से बनाया जाता है। जिसमें माइक्रो प्लेटिंग होती है।

बेंटटेक्स – इस ज्वेलरी का क्रेज वर्षों से देखने को मिल रहा है। राजकोट वर्क इसमें रहता है।
फ्लॉवर ज्वेलरी – फूलों से बनी इस ज्वेलरी को लड़कियां अधिकांश शादियों में पहन रही हैं, खास तौर पर इसे हल्दी के कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।
ट्रेड ज्वेलरी – धागे की हेंडमेड ज्वेरी का खास ट्रेंड चल रहा है। इस ही ट्रेड ज्वेलरी कहते हैं।
– व्हाइट- ब्लेक मेटल ज्वेलरी – अहमदावाद में व्हाइट और ब्लेक मेटल से इसे तैयार किया जाता है।
– अमेरिकन डायमंड – यह स्टोन ज्वेलरी है, जो कलकत्ता में तैयार की जाती है।
– टेंपल ज्वेलरी – इसमें भगवान की फोटो रहती हैं, इसे जयपुर में तैयार किया जाता है।

– मीना ज्वेलरी- मीनाकारी वर्क रहता है, जयपुर में यह भी तैयार होती है।

Home / Sagar / नए ट्रेंड के साथ सिटी मार्केट में आ रही खास ज्वेलरी बनी महिलाओं की पसंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो