scriptस्कूल टाइम में निकल रहे भारी वाहन, नो एंट्री का नहीं हो रहा पालन | Heavy vehicle going out in school time, non-entry of non-entry | Patrika News
सागर

स्कूल टाइम में निकल रहे भारी वाहन, नो एंट्री का नहीं हो रहा पालन

सुबह सात की बजाए नौ बजे से की जा रही नो एंट्री शुरू

सागरSep 06, 2018 / 09:08 pm

anuj hazari

Heavy vehicle going out in school time, non-entry of non-entry

Heavy vehicle going out in school time, non-entry of non-entry

बीना. शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है वहीं दूसरी ओर स्कूल टाइम के समय शहर में नो एंट्री बंद कर दी गई है, जिसके कारण कभी भी घटना हो सकती है। गौरतलब है कि नो एंट्री मूल रुप से छात्र-छात्राओं के स्कूल जाने के समय से शुरू होनी चाहिए, लेकिन शहर में ठीक इसके विपरीत सुबह सात बजे से नो एंट्री शुरू न होकर नौ बजे से शुरू हो रही है। उसी समय पर रिफाइनरी जाने वाली बसें व अन्य वाहन निकलते हैं और इसी समय स्कूल जाने के लिए स्कूली बच्चे निकलते हैं, जिससे हमेशा ही उनके साथ घटना होने का डर बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हंै। जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ सकता है। अभी सुबह साढ़े नौ बजे से रात दस बजे तक नो एंट्री है। सुबह स्कूल के समय में नो एंट्री खुले होने के बाद दोपहर में स्कूलों की छुट्टियां होते समय भी नो एंट्री खुली रहती है। जिस बजह दोपहर तीन बजे से चार बजे तक लगातार भारी वाहन निकलते हैं, जबकि इस समय में भी पुलिस और प्रशासन को बदलाव करना चाहिए। गौरतलब है कि शहर के बीच से भारी वाहन निकलने के कारण पहले सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। जिसके बाद शहर में नो एंट्री शुरु की गई थी।
यात्री बसों की नो एंट्री, रिफाइनरी की बसों को छूट
शहर में यात्री बसों की नो एंट्री होने के बाद भी शहर के बीच से रिफाइनरी जाने वाली बसों को निकाला जा रहा है। जिससे शहर के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि कहीं की भी यात्रा करने के लिए हमें सबसे पहले बस स्टैण्ड जाना पड़ता है, लेकिन रिफाइनरी जाने वाली बसें शहर के बीच से निकलती हैं जो गलत है। उन्हें भी शहर में प्रवेश नहीं दिया जाए।

Home / Sagar / स्कूल टाइम में निकल रहे भारी वाहन, नो एंट्री का नहीं हो रहा पालन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो