scriptयहां मृतक भी हैं वोटर, जानिए कैसे | Here are the deceased voters, know how | Patrika News
सागर

यहां मृतक भी हैं वोटर, जानिए कैसे

अधिकांश नाम ऐसे है, जो यहां पंचायत में कई वर्षाें से नहीं हैं व जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

सागरMay 13, 2018 / 04:46 pm

गुलशन पटेल

Here are the deceased voters, know how

Here are the deceased voters, know how

रहली. ग्राम पंचायत जूना की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत कांग्रेस के जूना मांडलम् अध्यक्ष कमलेश कुर्मी ने तहसील रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। कांग्रेस नेता कमलेश कुर्मी ने यह आरोप तहसील व जिला कार्यालय में सौंपे आवेदन में लगाए हैं। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत जूना की मतदाता सूची में अधिकांश नाम ऐसे है, जो यहां पंचायत में कई वर्षाें से नहीं हैं व जिनकी मृत्यु हो चुकी है। मतदाता सूची में करीब 318 लोगों शामिल हैं जिनमें से 68 मतदाता मृत, 94 मतदाता जूना पंचायत से बाहर उडिसा, उत्तरप्रदेश, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, देवास, सागर, रहली, देवरी व आसपास के ग्रामो में कई वर्षों से निवासरत हैं। इसी प्रकार करीब 38 नाम डबल दर्ज हैं। कमलेश कुर्मी ने बताया कि ये नाम कई वर्षों से सूची में जुड़े हैं, जिनके अलग करने के लिए ग्राम सचिव, रोजगार सहायक एवं आगनबाडी केन्द्रों पर आवेदन दिए थे। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
कार्य चल रहा है
जो शिकायत की गई है वह पुरानी मतदाता सूची के आधार पर हुई है। वर्तमान में मतदाता सूची में नाम जोडने एवं काटने का कार्य चल रहा है, उक्त आवेदन के अनुसार मतदाता सूची का अवलोकन किया जाएगा और यदि गलत नाम जैसा कि आवेदन में बताए गए हैंं। एेसे नाम यदि सूची मिलते हैं उन्हें हटाया जाएगा। – एलके खरे, एसडीएम, रहली

नेगी को बनाया सेवादल का मुख्य संगठक
रहली/पटनाबुज़ुर्ग. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री संजय पटेरिया की अनुसंशा पर प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने नेगी अहिरवार को रहली ब्लॉक का मुख्य संगठक एवं प्रकाश गुप्ता को विधानसभा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोरथ गर्ग, दीपक जैन, मुकुन्दी लोधी, कमलेश, रमेश मिश्रा, रमेश घोषी, उदयभान सेन, मुबीन खान, बीडी पटेल, विशाल सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

Home / Sagar / यहां मृतक भी हैं वोटर, जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो