scriptड्राइंग, पेंटिंग में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | Inauguration of the patrika Global Fest | Patrika News

ड्राइंग, पेंटिंग में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

locationसागरPublished: Mar 07, 2021 08:43:13 pm

Submitted by:

sachendra tiwari

पत्रिका ग्लोबल फेस्ट का हुआ आगाज

Inauguration of the patrika Global Fest

Inauguration of the patrika Global Fest

बीना. पत्रिका ग्लोबल फेस्ट का आगाज रविवार को पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कन्या स्कूल इटावा में किया गया था, जहां बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण विषय पर अपनी कल्पनाओं को उकेरा। प्रतियोगिता को लेकर सभी में उत्साह दिखा।
पत्रिका ग्लोबल फेस्ट का आयोजन 7 से 14 मार्च तक चलेगा और इसकी शुरुआत रविवार से की गई है। इसके बाद हर दिन अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। कन्या स्कूल इटावा में आयोजित हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं और आकर्षक पेंटिंग, ड्राइंग की। किसी ने महिला को दुर्गा का अवतार बताया तो किसी ने हर क्षेत्र में महिला की भागीदारी को बताया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को पेंटिंग के माध्यम से बताया। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय साहू ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं, छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लेकर अपनी कल्पनाओं को कार्ड सीट में उकेरा है। पत्रिका द्वारा महिला सम्मान में किए जा रहे आयोजन सराहनीय हैं। शिक्षक अजय ठाकुर ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और उन्हें आगे लाने के लिए सभी को प्रयास करना जरूरी है। पत्रिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक बीपी प्रजापति सहित परमार्थ सेवा संगठन अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, दिनेशराव दांडगे, उमेश शर्मा, गायत्री गुणे, रिया चौरसिया, ममता चौरसिया, कल्पना चौरसिया, धर्मेन्द्र नामदेव, सीताराम ठाकुर, रोहित तिवारी द्वारा सहयोग किया गया।
छोटी-छोटी बच्चियों ने भी लिया भाग
प्रतियोगिता का उत्साह इतना था कि इसमें छोटी-छोटी बच्चियां भी शामिल हुईं और उन्होंने पेंटिंग बनाई। उन्होंने भी अपनी कल्पनाओं से पेंटिंग बनाई, जिसे सभी ने सराहा।
विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में शासकीय कन्या महाविद्यालय से डॉ. निशा जैन और उच्चतर माध्यमिक स्कूल से शकुनतला जैन शामिल हैं। निर्णायक मंडल द्वारा ही विजेताओं का चयन किया जाएगा। निर्णायक मंडल ने बताया कि सभी छात्राओं ने बहुत अच्छी पेंटिंग और ड्राइंग बनाई हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो