scriptतापमान में बढ़ोत्तरी, गेहूं की फसल में सिंचाई जारी रखें किसान | Increase in temperature, farmers continue irrigation in wheat crop | Patrika News
सागर

तापमान में बढ़ोत्तरी, गेहूं की फसल में सिंचाई जारी रखें किसान

बदलते मौसम को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी

सागरFeb 16, 2020 / 09:42 pm

Sanket Shrivastava

increase-in-temperature-farmers-continue-irrigation-in-wheat-crop

increase-in-temperature-farmers-continue-irrigation-in-wheat-crop

सागर. बीते कुछ दिनों से दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम में हुए इस बदलाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए सलाह जारी की है। जिसमें बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए गेहूं की फसल में लगातार सिंचाई करने की बात कही गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय गेहूं का फूल दुग्ध अवस्था में है, जिसके लिए सिंचाई की सबसे ज्यादा जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से एक डिग्री अधिक २९.१ डिग्री पर जा पहुंचा है तो न्यूनतम तापमान भी १२.४ डिग्री दर्ज किया गया।

– नमी रहने से अच्छी होगी अनाज की गुणवत्ता
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़े हुए तापमान और तेज धूप के कारण खेतों की मिट्टी सूखेगी, एेसी स्थिति में गेहूं का दाने की गुणवत्ता पर असर आता है। सिंचाई करने से जमीन में नमी बनी रहेगी और धूप व तापमान का असर भी फसल पर कम होगा। इससे गेहूं का दाना पुष्ट होगा और बेहतर गुणवत्ता होगी। हालांकि कृषि विशेषज्ञों ने चना व मसूर आदि की फसलों पर अनावश्यक सिंचाई न करने की सलाह दी गई है।
दन में तेज धूप के बाद शाम को अचानक बादल छाने से शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलने लगी

मौसम में बदलाव से ठंड में राहत


सागर. मौसम में आ रहे लगातार बदलाव आ रहा है लेकिन दिन में ठंड से राहत है। रविवार को सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौैसम वैज्ञानिक का कहना है कि दिन में बढ़े तापमान का असर शाम में अभी हाल ज्यादा नहीं है। दिन जैसा तापमान अभी रात में नहीं हो रहा है। रात का तापमान अभी भी 15 डिग्री के ऊपर नहीं पहुंचा है। इसका कारण कम नमी है। अभी नमी रात में नमी बनी हुई है। इससे माहौल में ठंड घुली हुई है। हालांकि पिछले दिनों जैसे पडऩे वाली कड़ाके की ठंड से आम लोगों को राहत जरूर मिली है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी अपना असर दिखाएगी।

Home / Sagar / तापमान में बढ़ोत्तरी, गेहूं की फसल में सिंचाई जारी रखें किसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो